रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर हुआ लीक, रावण के अवतार में यश ने किया इम्प्रेस, साई पल्लवी भी आई नजर
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर ऑडियंस के लिए रिलीज से पहले लीक हो गया है। रावण का अवतार आ रहा है पसंद, सीता बनीं साई पल्लवी भी कर रही हैं इम्प्रेस।

रणबीर कपूर की रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनी हुई है। फिल्म की ग्रैंड कास्ट और एक बड़े प्रोजेक्ट को स्क्रीन पर देखने का इंतजार हो रहा है। हाल में दिल्ली में फिल्म का एक्सक्लूसिव ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था। ये ट्रेलर मीडिया और कुछ खास हस्तियों को दिखाया गया। इस दौरान होस्ट और फिल्म पर काम कर रहे कवि कुमार विश्वास ने मौजूद लोगों से फोन का इस्तेमाल नहीं करने की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन नियमों को तोड़ते हुए अब ये ट्रेलर रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो चुका है।
फिल्म का लीक हुआ ट्रेलर
X पर रामायण के ट्रेलर का लीक हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में दहाड़ते हुए रावण को दिखाया गया है। अगले सीन में राम की आंखों पर पट्टी बंधी है और वो बाण चलाते दिख रहे हैं। कैकयी के किरदार में लारा दत्ता की एक झलक है जब वो राम को 14 वर्ष के लिए वनवास के लिए भेजती हैं। दशरथ के किरदार में अरुण गोविल सबसे शानदार लग रहे हैं। सीता बनीं साई पल्लवी 14 वर्ष के वनवास को अपना भाग्य बताती नजर आ रही हैं। इस ट्रेलर को देखकर लग रहा है मेकर्स ने रामायण को नया रूप देने की कोशिश तो की है लेकिन कोई खिलवाड़ नहीं लग रहा। सभी के लिए ये ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
विद्वानों ने लिखे हैं डायलॉग?
नितेश तिवारी की रामायण एक बड़ा प्रोजेक्ट है। मेकर्स कई सालों से इसे फिल्म का रूप देने के लिए काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के डायलॉग ज्ञाताओं और विद्वानों की मदद से लिखे गए हैं। रामायण देश के लोगों के लिए इमोशन है। ऐसे में मेकर्स ने हर बारीकी पर ध्यान देने की कोशिश की है।
फिल्म का बजट
रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने इस फिल्म को ग्रैंड बनाने के लिए 4 हजार करोड़ तक खर्च किए हैं। फिल्म के VFX, सेट और कास्ट पर मोटी रकम खर्च की गई है। फिल्म को दो भागों में बनाया गया है। पहले भाग में राम की जर्नी और दिखाया जाएगा और दूसरे भाग में रावण के साथ युद्ध। इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल, लारा दत्ता, शोभना, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे, अरुण गोविल जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म इस दिवाली दस्तक देगी। 24 जुलाई को ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


