Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRanbir Kapoor Does Not Want Distant Relation with Daughter Raha Says Want To Give Her Wings
रणबीर कपूर ने बताया बेटी के साथ कैसा रखना चाहते हैं रिश्ता, बोले- मैं उसे पंख...

रणबीर कपूर ने बताया बेटी के साथ कैसा रखना चाहते हैं रिश्ता, बोले- मैं उसे पंख...

संक्षेप:

रणबीर कपूर ने कहा कि जैसे उनका उनके पिता ऋषि कपूर के साथ एक डिस्टेंट रिलेशनशिप था, वह नहीं चाहते कि वैसे उनका राहा के साथ हो। वह राहा का दोस्त बनकर रहना चाहते हैं।

Feb 10, 2026 05:20 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणबीर कपूर जितने अच्छे एक्टर, बेटे, पति हैं, उतने ही शानदार वह पिता भी हैं। रणबीर अपनी बेटी राहा से बहुत प्यार करते हैं और कोई भी इवेंट या इंटरव्यू क्यों ना हो वह बेटी को लेकर बात जरूर करते हैं। अब रणबीर ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान राहा के साथ अपने बॉन्ड को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि राहा का उनकी लाइफ में आना, उनका लाइफ चेंजिंग एक्सपीरियंस था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेरे पिता के साथ मेरा डिस्टेंस था

रणबीर ने एक लीगेसी जूलरी ब्रांड के इवेंट में कहा, ‘मेरे पिता का मेरे साथ जो था...उसमें काफी डिस्टेंस था। उसमें दोस्ती जैसा कुछ नहीं था। वो जनरेशन ही ऐसी थी।’

बेटी को दोस्त बनाकर रखना चाहता हूं

रणबीर ने आगे कहा, ‘मेरे बच्चे के साथ मैं उस कांच की दीवार को तोड़ना चाहता हूं। मैं अपनी बेटी का दोस्त बनना चाहता हूं। उसे वो पंख देना चाहता हूं जिसमें वह किसी भी राह में जा सकती हैं।’

मुझे मौके आसानी से मिले

रणबीर एक बड़ी लीगेसी फैमिली से हैं, लेकिन इसका कभी उन पर कोई प्रेशर नहीं पड़ा है। वह बोले, ‘मुझे कभी प्रेशर नहीं फील हुआ। यह एक जिम्मेदारी थी जिसे आपको प्लेटर में मिला था। आप जानते हो कि 10 हजार मिलियन टैलेंटेड एक्टर्स है जो मौका का इंतजार कर रहे हैं और मुझे ये मौका आसानी से मिल रहा है, इसे मैं ऐसी हवा में नहीं ले सकता। मुझे काफी मेहनत करनी होगी। मुझे ओरिजनर होना पड़गा। अच्छी चीज यह है कि मुझे ऐसी परवरिश मिली है कि मैं ये सब समझ पाया हूं।’

ये भी पढ़ें:अरुण गोविल ने अपने राम के रोल और रणबीर कपूर के रोल में हो रही तुलना पर दिया जवाब

रणबीर की प्रोफेशनल लाइफ

रणबीर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब रामायण पार्ट 1 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं।

बाकी स्टार कास्ट

इसमें रणबीर के साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल भी हैं। साई फिल्म में सीता का किरदार निभा रही हैं। यश, रावण का और सनी देओल, हनुमान का। इनके अलावा रवि दुबे, लक्ष्मण का किरदार, रकुल प्रीत सिंह, शूर्पणखा का और काजल अग्रवाल, मंदोदरी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें:रणबीर कपूर-संजय लीला भंसाली के बीच कोई विवाद नहीं? इस दिन रिलीज हो सकती है फिल्म

कब रिलीज होगी रामायण

यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।

इसके अलावा वह लव एंड वॉर में भी नजर आएंगे जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विकी कौशल लीड रोल में होंगे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।