रामायण की रिलीज से पहले रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी जमीन, जानें कितने करोड़ है उसकी कीमत

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले अब रणबीर ने अयोध्या में जमीन खरीदी है। जानें इसको लेकर पूरा अपडेट।

रामायण की रिलीज से पहले रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी जमीन, जानें कितने करोड़ है उसकी कीमत

रणबीर कपूर अब फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर, भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। अब इस फिल्म की रिलीज के बीच एक्टर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जो काफी चर्चा में है। रणबीर ने अयोध्या में द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के एक प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट 'द सरयू' में जमीन खरीदी है। इस डील की कीमत लगभग ₹3.31 करोड़ है।

कितनी बड़ी है प्रॉपर्टी

डेवलपर ने बताया कि यह जमीन 2,134 वर्ग फीट की है और यह शहर लग्जरी ब्रांडेड प्लॉटेड डेवलपमेंट की बढ़ती मांग को दिखाता है। यह पूरा प्रोजेक्ट सरयू नदी के किनारे स्थित 75 एकड़ का प्रोजेक्ट है। इसे The Sarayu by HoABL नाम दिया गया है। इसमें एक क्लबहाउस, 35 से ज्यादा लाइफस्टाइल सुविधाएं और पांच एकड़ में फैला शाकाहारी लग्जरी होटल होगा। इसको द लीला चलाएगा।

जमीन खरीदने पर क्या बोले रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ने कहा, 'मेरा मानना ​​है कि अयोध्या ने मुझे चुना है और मैंने बस इसका जवाब दिया है। अयोध्या हमारे इतिहास में गहराई से बसा हुआ है और हमारी सांस्कृतिक ताने-बाने का एक अहम हिस्सा है। सरयू नदी के किनारे की यह जमीन मेरे लिए एक जरिया बनी, जिससे मैं यह कह सकूं कि यह मेरे परिवार की विरासत का हिस्सा बने। HoABL ने अपने पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस के जरिए इस सफर को बेहद आसान, पारदर्शी बना दिया।'

रणबीर की फिल्म रामायण

रणबीर की फिल्म रामायण की बात करें तो इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में रणबीर जहां राम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं साई पल्लवी, सीता का। यश ने रावण का किरदार निभाया है तो रवि दुबे ने लक्ष्मण का और सनी देओल ने हनुमान का। इनके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल भी हैं।

अब तक की सबसे महंगी फिल्म

यह फिल्म भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद बताया था कि यह मूवी 4000 करोड़ के बजट में बनी है। दोनों पार्ट्स का यह टोटल बजट है।

इस किरदार को पहले रणबीर ने कर दिया था मना

वहीं रणबीर ने खुद एक इवेंट में बताया था कि पहले उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। रणबीर ने कहा था कि मैं पहले इस किरदार के लिए तैयार नहीं था क्योंकि मुझे लगा मैं जस्टिस नहीं कर पाऊंगा, लेकिन फिर मेरी बेटी राहा हुई और यह किरदार भी उसी दौरान आया तो ये मेरी लाइफ का प्यारा कोइन्सिडेंस था।

कब आएगी फिल्म

रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।