Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRanbir Kapoor and Deepika Padukone Were Coordial after breakup reveals yeh jawani hai deewani co star
ब्रेकअप के बाद सेट पर कैसा था रणबीर और दीपिका का रिश्ता, ये जवानी है दीवानी एक्टर बोले- दोनों की कभी भी लड़ाई…

ब्रेकअप के बाद सेट पर कैसा था रणबीर और दीपिका का रिश्ता, ये जवानी है दीवानी एक्टर बोले- दोनों की कभी भी लड़ाई…

संक्षेप:

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ ये जवानी है दीवानी में काम कर चुके एक्टर नवीन कौशिक ने बताया कि ब्रेकअप के बाद रणबीर और दीपिका एक दूसरे के साथ कोऑर्डियल थे। ये जवानी है दीवानी के सेट पर दोनों एक्टर्स बिल्कुल प्रोफेशनल थे। 

Jan 07, 2026 10:21 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। एक वक्त था जब दोनों ने एक दूसरे को असल लाइफ में डेट किया था। हालांकि, दो साल की रिलेशनशिप के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दीपिका और रणबीर का भले ही ब्रेकअप हो गया था, लेकिन ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने स्क्रीन शेयर की। ये जवानी है दीवानी रणबीर और दीपिका के ब्रेकअप के बाद आई फिल्म थी। इस फिल्म में दोनों के साथ धुरंधर एक्टर नवीन कौशिक नजर आए थे। अब नवीन ने बताया था कि सेट पर दोनों का व्यवहार एकदम प्रोफेशनल होता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ काम कर रहे थे रणबीर और दीपिका

ब्रेकअप के बाद ये पहली बार था जब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण साथ आ रहे थे। सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में नवीन कौशिक ने बताया, “वो पूरी तरह से प्रोफेशनल थे। औरों की तरह हम भी सोच रहे थे कि इन दोनों की कभी भी लड़ाई हो सकती है। हम लोग सोच रहे थे कि अगर कुछ होता है तो हम उसके गवाह बनेंगे और हमारे पास कुछ गॉसिप होगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।”

ये भी पढ़ें:शाहरुख की ‘किंग’ और रणबीर-विकी की ‘लव एंड वॉर’ होगी 2 भागों में रिलीज?

सेट पर रणबीर और दीपिका दोनों थे काफी प्रोफेशनल

नवीन ने बताया, “वो दोनों सेट पर बिल्कुल प्रोफेशनल थे। हमारा शूट काफी कठिन था, लॉन्ग वर्किंग घंटों की वजह से नहीं बल्कि शूट की लोकेशन्स की वजह से। हम बहुत खड़ी पहाड़ियों पर शूटिंग कर रहे थे, कभी-कभी तो दस फीट सीधी चढ़ाई चढ़नी पड़ती थी, और वहीं शूटिंग करते थे। इसके बावजूद, बीच-बीच में पूरी कास्ट और क्रू के साथ पार्टियां होती रहती थीं। वो दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे और कॉर्डियल थे।”

ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ काम कर रहे थे दीपिका और रणबीर

धुरंधर ने बढ़ाया नवीन का हौसला

नवीन ने फिल्म में सुमेर की भूमिका निभाई थी। धुरंधर की बात करें तो इस फिल्म में नवीन ने डोंगा का किरदार निभाया है। धुरंधर ने जिस तरह का कमाल दिखाया है, नवीन कौशिक उससे काफी खुश हैं। नवीन कौशिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का प्लान कर रहे थे, लेकिन धुरंधर ने उनका हौसला बढ़ाया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।