रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के 250 करोड़ के बंगले में क्या मां नीतू भी रहेंगी? बेटी ने कहा- उनका तो...
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर में किसे क्या मिलेगा, इसको लेकर जानकारी मिली है। बता दें कि दोनों के घर की कीमत रिपोर्ट्स के मुताबिक 250 करोड़ है और यह काफी लग्जरी होगा।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया बंगला बन रहा है जो काफी समय से चर्चा में है। वैसे तो बंगला पूरी तरह से तैयार है, लेकिन बस छोटे-मोटे काम बचे हैं और वो पूरा होते ही रणबीर और आलिया वहां परिवार के साथ शिफ्ट हो जाएंगे। दोनों एक्टर्स कई बार घर को देखने के लिए जाते रहते हैं और कुछ दिनों पहले उनके घर का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
रिद्धिमा के लिए है कमरा
अब रणबीर की बहन और आलिया की ननद रिद्धिमा ने बताया कि क्या उनके लिए उस घर में कोई कमरा है तो जानें उन्होंने क्या कहा। इसके अलावा रिद्धिमा ने बताया कि नीतू कपूर के स्पेस के बारे में भी जानकारी दी।
दरअसल, फराह खान, रिद्धिमा के दिल्ली वाले घर में गई थीं और उस दौरान फराह ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बंगला में उनका स्पेस मिलेगा तो इस पर रिद्धिमा ने कहा हां मेरा वहां अपना रूम है।
नीतू कपूर का पूरा फ्लोर
इसके बाद रिद्धिमा आगे कहती हैं, मम्मी(नीतू कपूर) का तो पूरा फ्लोर है जिसमें वह रहेंगी। इसके बाद एक रूम मेरा और भरत का है और एक रूम मेरी बेटी समायरा के लिए है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले जब रणबीर और आलिया के घर का वीडियो वायरल हुआ था तब आलिया काफी गुस्सा हो गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, मैं समझती हूं कि मुंबई जैसे शहर में स्पेस लिमिटिड है। कभी-कभी आपकी खिड़की से व्यू जो दिखता है वो है दूसरे का घर। लेकिन एक चीज का हक जो किसी को नहीं है वो है किसी के प्राइवेट स्पेस को रिकॉर्ड करना और उसे शेयर करना।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


