
रणबीर कपूर को एनिमल किरदार लगा था डरावना, बताया क्यों फिर फिल्म को कहा हां
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल आपने देखी होगी। रणबीर ने अब ये माना है कि फिल्म में उनका किरदार काफी डरावना था, लेकिन इसकी वजह भी बताई कि क्यों फिल्म को हां कहा।
एनिमल, रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। फिल्म में रणबीर के किरदार को लेकर काफी विवाद भी हुआ, लेकिन उसे उतना पसंद भी किया गया। एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। अब फिल्म का जापान को 13 फरवरी में प्रीमियर भी है। इससे पहले रणबीर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और एक्टर ने बताया कि कैसे रणविजय का डरावना किरदार होने के बावजूद उन्होंने इसे हां क्यों कहा।
क्यों इस किरदार को हां कहा
रणबीर ने कहा कि जब मैंने संदीप से नरेशन सुना मुझे ये किरदार काफी डरावना लगा। इसके बाद रणबीर किरदार के इमोशन से जुड़े और फिर हां कहा क्योंकि उन्हें संदीप में कॉन्फिडेंस दिखा। रणबीर के मुताबिक लोग एनिमल की फैमिली स्टोरी से जुड़े हैं और यही उन्हें बतौर एक्टर एक्साइटिंग लगा।
कौनसा था रणबीर के लिए मुश्किल सीक्वेंस
एनिमल, रणबीर के लिए काफी चैलेंजिंग थी और जब उनसे सबसे मुश्किल सीक्वेंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा क्लाइमेक्स सीक्वेंस जिसमें उन्हें और बॉबी देओल को ठंड के मौसम में शर्टलेस होना पड़ा था।
रणबीर ने कहा, ‘मैंने एक्शन सीक्वेंस पूरा एंजॉय किया है क्योंकि वो ओरिजनल थे। इसके काफी यादगार फाइट सीक्वेंस थे।’
एनिमल की बात करें तो उसमें रणबीर के अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी थे। एनिमल साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक थी।
एनिमल का दूसरा पार्ट
अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आएगा एनिमल पार्क जिसकी रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। लेकिन यह खबर है कि अगले साल मिड में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। फिल्म में रणबीर का डबल रोल होगा।
रणबीर की बाकी फिल्में
इसके अलावा रणबीर, रामायण पार्ट 1 में नजर आएंगे जो इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करेंगे। वहीं आलिया भट्ट, विकी कौशल के साथ उनकी फिल्म लव एंड वॉर भी आएगी जिसे संजय लीला भंसाली बनाएंगे।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




