
रणबीर, आलिया और विक्की की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के मुंबई को बनाया इटली, इसलिए कैंसिल हुआ विदेसी शेड्यूल
रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की फिल्म लव एंड वॉर के लिए डायरेक्टर संजय लीला भंसाली एक स्पेशल सेट बना रहे हैं जो 70 के दशक की इटली होगा। इसलिए इंटरनेशनल ट्रिप किया गया कैंसिल।
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल अपनी फिल्म लव एंड वॉर को लेकर खबरों में बने हुए हैं। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में एक लव ट्रायंगल दिखाया जाएगा जिसे देखने का इंतजार हो रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म की अधिकतर शोतिंग हो चुकी है अब बस आखिरी के 20 दिन शूट होना है। पहले ये 20 दिन का शूटिंग शेड्यूल इटली में शूट होने की प्लानिंग की गई थी। लेकिन अब डायरेक्टर ने तय किया है कि वो मुंबई स्टूडियो को ही इटली बनाएंगे।

इसलिए इंटरनेशनल शेड्यूल किया कैंसिल
रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने अक्टूबर की शुरुआत में फिल्म का नया शेड्यूल शुरू किया था। इस दौरान एक खूबसूरत इटालियन क्लब का सेट बनाया गया, जहां वो सीक्वेंस शूट किए गए जो असल में इटली में शूट करने का प्लान था। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, “इटली का शेड्यूल काफी जटिल और समय लेने वाला साबित हो रहा था। संजय लीला भंसाली शानदार लुक और ग्रैंड तो चाहते ही थे, लेकिन सेट पर पूरा कंट्रोल भी रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने 70 के दशक की इटली को मुंबई में ही रीक्रिएट करने का फैसला किया।” बताया गया कि दिवाली से पहले भंसाली ने अपने तीनों लीड एक्टर्स के साथ 10 दिन का शूट पूरा किया।
20 दिन का शेड्यूल बाकी
फिलहाल टीम ब्रेक पर है और फिल्म का आखिरी शेड्यूल अक्टूबर के आखिर में शुरू होगा। इस फाइनल 20-दिन के शेड्यूल में फिल्म का क्लाइमैक्स शूट किया जाएगा। कुछ दिन पहले आलिया भट्ट की सेट से लीक हुई तस्वीरों ने डायरेक्टर को परेशान कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने साफ कह दिया कि किसी भी एक्टर्स का लुक या शूट डिटेल्स अब ऑनलाइन लीक नहीं होने चाहिए। यही वजह है कि प्रोडक्शन टीम अब शूट लोकेशन की जानकारी यूनिट को शूट के ठीक पहले देगी।
ईद पर रिलीज
रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि इस साल दिसंबर के मध्य तक फिल्म की शूटिंग खत्म करने की प्लानिंग है। इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। ये फिल्म ईद के मौके पर यानी 20 मार्च को रिलीज होगी। फिलहाल रिलीज डेट बदली नहीं गई है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




