Ranabaali OTT Release: ओटीटी पर कब दस्तक देगी विजय देवरकोंडा और रश्मिका की फिल्म 'रणबाली', जानें डिटेल

लाइव हिन्दुस्तान
share

विजय और रश्मिका की 'रणबाली' आज यानी 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। राहुल सांकृतियन द्वारा निर्देशित यह पीरियड ड्रामा भारत में ब्रिटिश शासन के दौर पर आधारित है।

 Ranabaali OTT Release
रणबाली ओटीटी रिलीज

Ranabaali OTT Release: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ऑफस्क्रीन ही नहीं ऑनस्क्रीन भी काफी पसंद की जाती है। रश्मिका और विजय एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं। 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' के बाद ये दोनों अब 'रणबाली' में नजर आ रही है। विजय और रश्मिका की 'रणबाली' आज यानी 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। राहुल सांकृतियन द्वारा निर्देशित यह पीरियड ड्रामा भारत में ब्रिटिश शासन के दौर पर आधारित है। 'रणबाली' थिएटर के रिलीज के दिन ही अब इसके ओटीटी रिलीज की खबर सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं इसकी OTT रिलीज के बारे में।

OTT पर 'रणबाली' को कहां देखें?

खबरों के अनुसार, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद 'रणबाली' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक OTT रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध होगी। फैंस को यह जानने के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा कि वे इसे ऑनलाइन कब देख सकते हैं।

'रणबाली' के बारे में?

'रणबाली' ब्रिटिश शासन के दौर पर आधारित। इसमें 'रणबाली' रायलसीमा के लोगों के संघर्ष की कहानी है। यह फिल्म 1876-1878 के मद्रास अकाल के समय से प्रेरित है। विजय देवरकोंडा ने 'सिंगनमला बोब्बिली रणबाली' का किरदार निभाया है, जो ब्रिटिश शासन और शोषण के खिलाफ लड़ता है।

‘जयम्मा’ के रोल में हैं रश्मिका

रश्मिका मंदाना ने 'जयम्मा' का रोल किया है, जो उनके सफर का एक अहम हिस्सा है। 'द ममी' फिल्म के लिए मशहूर दक्षिण अफ्रीकी अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लो ने इसमें विलेन 'सर थियोडोर हेक्टर' का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रणबाली अपने लोगों को अत्याचार से बचाने के लिए लड़ता है। इस फिल्म के निर्देशक राहुल सांकृतियन हैं और इसे 'मैथरी मूवी मेकर्स' ने प्रोड्यूस किया है। कार्तिक श्रीनिवास आर इसके एडिटर हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडओटीटी पर कब दस्तक देगी विजय देवरकोंडा और रश्मिका की फिल्म 'रणबाली', जानें डिटेल