Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर आज रिलीज नहीं होगा, क्यों? जानें क्यों हुआ पोस्टपोन
Ramayana Trailer Release Date Postponed: प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया था कि रामायण का ट्रेलर शुक्रवार सुबह 8 बजे रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ घंटे पहले ही इसे टाल दिया गया।

24 जुलाई को रणबीर कपूर की ‘रामायण’ (Ramayana) का ट्रेलर रिलीज होने वाला था, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने पोस्ट शेयर कर इस देरी का कारण भी बताया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ डील हुई है इसलिए अब इसका ट्रेलर कुछ दिन बाद वर्ल्डवाइड रिलीज होगा।
‘रामायण’ का ट्रेलर क्यों पोस्टपोन हुआ?
शुक्रवार सुबह नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आज हमारी 'रामायण' के लिए बहुत खास पल है; सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से ‘रामायण’ को दुनिया तक पहुंचाने का मेरा सपना अब सच हो रहा है। इसी वजह से, हम अब अपना ट्रेलर बाद की किसी तारीख पर ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेंगे।' नमित ने आगे ये भी कहा कि सोनी जैसी बड़ी हॉलीवुड कंपनी के साथ इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन डील होने से फिल्म को दुनिया के सामने हॉलीवुड फिल्म की तरह दिखाया जा सकेगा।
‘रामायण’ की स्टार कास्ट और डायरेक्टर
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायण' दो पार्ट्स में आएगी। इसका पहला पार्ट इस साल नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर दस्तक देगा। बता दें, इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा रवि दुबे, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी दिखाई देंगे।
मीडिया ने देख लिया है ‘रामायण’ का ट्रेलर
पिछले हफ्ते दिल्ली में लाइव हिन्दुस्तान समेत कुछ चुनिंदा मीडिया और फैन्स के लिए नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर दिखाया गया था। ट्रेलर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और रवि दुबे नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

