'तेरे जैसा राम नहीं मिलेगा' नितीश की रामायण के दशरथ से रामानंद सागर ने कही थी ये बात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रामायण का आज दिल्ली में एक बड़ा ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ। इस इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट भी पहुंचीं। फिल्म में दशरथ के किरदार में नजर आनेवाले अरुण गोविल ने बताया कि पहले राम और अब दशरथ बनकर वो कैसा महसूस कर रहे हैं। 

Arun Govil

आज यानी 18 जुलाई को दिल्ली में रामायण का एक बड़ा ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ। इस इवेंट में नितेश तिवारी की रामायण की स्टार कास्ट पहुंची। इवेंट को होस्ट किया कुमार विश्वास ने। कुमार विश्वास ने एक एक करके स्टार कास्ट को स्टेज पर बुलाया। उन्होंने जब अरुण गोविल को बुलाया तो उनसे पूछा कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। इस सवाल के जवाब में अरुण गोविल ने अपने राम बनने से लेकर दशरथ बनने तक के सफर को याद किया।

जब रामानंद सागर से बोले अरुण गोविल- मुझे राम का चरित्र करना है

अरुण गोविल ने बताया कि जब वो रामानंद सागर का शो विक्रम बेताल कर रहे थे, तब उन्हें पता चला था कि वो रामायण बनाने वाले हैं। उन्होंने रामानंद सागर से कहा कि उन्हें राम का चरित्र करना है। रामानंद सागर ने उन्हें तब रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि, बाद में रामानंद सागर उन्हें इस बारे में मनाते रहे कि वो भरत या लक्ष्मण का किरदार निभा लें।

रामानंद सागर की रामायण की एक तस्वीर

जब रामानंद सागर ने कहा- तेरे जैसा राम नहीं मिलेगा

तब अरुण गोविल ने ये कहकर मना कर दिया था कि उन्हें रामायण में रोल नहीं चाहिए। वो राम का चरित्र करना चाहते हैं। एक्टर ने बताया कि उसके तीन-चार महीने बाद रामानंद सागर का फोन आया और उन्होंने पंजाब में उनसे कहा- सड्डी सेलेक्शन कमेटी ने तय किया है कि तेरे वरगा राम नहीं मिलेगा (तेरे जैसा राम नहीं मिलेगा)। अरुण गोविल ने कहा कि वो रामायण 1987 में आई थी। तब से अब तक बस राम, राम और राम ही है।

'रामायण के हैं 300 वर्जन'

इसके बाद नितेश तिवारी की रामायण के बारे में बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा, “निमित जी (फिल्म के प्रोड्यूसर) ने एक बात कही थी, लगभग 300 वर्जन है रामायण के और हर किसी का प्वाइंट ऑफ व्यू थोड़ा बहुत थोड़ा बहुत अलग है। वो प्वाइंट ऑफ व्यू जो अलग है, वो कहानी के हिसाब से अलग हो सकता है, रामायण के हिसाब से अलग नहीं हो सकता। हर वर्जन में वही बात कही गई, राम और रावण। सब में वैल्यू सिस्टम वही है। कोई भी वर्जन आप ले लें सब में वहीं भारतीय संस्कृति मिलेगी। सबमें एक जैसा।”

रामायण ने हिंदुस्तान को हॉलीवुड के बराबर में लाकर खड़ा कर दिया है

रामानंद सागर के राम ने कहा- आज हम इस मंच पर खड़े हैं बहुत सौभाग्यशाली हैं। नमित जी, इनका जज्बा तो हमने देखा है। जिस ऑफिस की ये बात कर रहे थे, एक गैराज से शुरू हुआ था। मैंने वो ऑफिस देखा है। मेरी उनसे वहां मुलाकात भी हुई है...और आज इतनी बड़ी फिल्म। हम ये कह सकते हैं कि आज की शायद सबसे बड़ी फिल्म। एक ऐसी फिल्म जिसने हिंदुस्तान को हॉलीवुड के बराबर खड़ा कर दिया है।

दशरथ का किरदार करने पर कैसा महसूस कर रहे हैं अरुण?

अरुण ने नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी के बारे में बात करते हुए कहा, "इनके साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया। ये कुछ कहते नहीं हैं। सबकुछ अपनी खामोशी में बयान कर देते हैं। आप दोनों बहुत अच्छे हैं। फिल्म करके उन्हें कैसा लग रहा है इस बारे में बात करते हुअ अरुण ने कहा राम जी की दुनिया है, अच्छा ही लगता है, अच्छी ही लगेगा। पहले भी अच्छी ही लगता था।

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा

दशरथ का किरदार निभाते वक्त मन में आता था ये विचार

दशरथ के किरदार के बारे में बात करते हुए अरुण ने कहा, “मैंने फिल्म में नया पात्र किया है। उस पात्र को करते वक्त ये तो याद आता था कि मेरे सामने जो पात्र (राम के किरदार में रणबीर कपूर) इस समय है, उसमें उस वक्त मैंने कैसे रिएक्ट किया था उस पात्र के परिधान में। मैं श्री राम के पिता का चरित्र कर रहा हूं- महाराज दशरथ का। मैं जब-जब भी सेट पर होता था, राम मेरे सामने हो या न हों, मैं अपने सामने जरूर होता था।”

अरुण गोविल ने बताया शूटिंग का अनुभव

फिल्म सेट पर काम करने को लेकर अरुण ने कहा- रामायण के सेट पर जो आमतौर पर सेट्स पर हो जाती है, अफरा-तफरी, ऊंची-ऊंची आवाजें आती हैं। कुछ लाइट्समैन के कुछ अच्छे-अच्छे सुंदर से कमेंट्स आते हैं ऊपर से, वो सब इस सेट पर हुआ नहीं। वो शायद इसलिए नहीं हुआ क्योंकि हम रामायण बना रहे थे। हर व्यक्ति सेट पर एक घेरे में था। वो घेरा था एक सत्य और सच्चाई का।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।