Ramayana Telugu Rights: रामायण के लिए दिल राजू ने खेला बड़ा दांव, यश की टॉक्सिक फ्लॉप के मिला सबक!

लाइव हिन्दुस्तान
share

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के लिए दिल राजू ने एक डील की है। उनका यह एक ऐसा दांव है जो काफी सेफ है। आखिर क्या है वो डील और कैसे यह उनके लिए फायदेमंद होगा बताते हैं।

ramayana telugu rights
रामायण तेलुगु राइट्स

रामायण फिल्म आ रही है। इस फिल्म को देखने के लिए भारतीय दर्शक तो काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन इसके साथ इंटरनेशनल दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। काफी समय से इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है कि रणबीर कपूर की 'रामायण' के तेलुगु राइट्स के लिए दिल राजू कितनी रकम चुका रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में जहां ये दावा किया गया था कि ये डील 80-90 करोड़ रुपये का है, लेकिन एक लीडिंग ड्रिस्ट्रिब्यूटर ने कहा कि असल रकम इससे काफी कम है।

कितने करोड़ की हुई डील

डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए ड्रिस्टिब्यूटर ने कहा कि दिल राजू ने ये फिल्म एडवांस आधार पर ली है और तेलुगु राज्यों में इसे रिलीज करने के लिए वे 54 करोड़ रुपये का भगतान करेंगे। वह बोले, उन्होंने इसे एडवांस के तौर पर लिया है और तेलुगु राज्यों में फिल्म रिलीज करने के लिए 54 करोड़ रुपये का भुगतान करेंगे।

उन्होंने बड़ी रकम के बारे में आई खबरों को भी गलत बताया और कहा, 'जैसा कि बताया जा रहा है कोई भी 80 या 90 करोड़ रुपये नहीं देने वाला है। ये बात गलत है।'

तेलुगु दर्शकों को माइथोलॉजिकल फिल्में देखना पसंद

उन्होंने आगे कहा, ‘तेलुगु दर्शकों को माइथोलॉजिकल फिल्में देखना पसंद है, लेकिन इसे अच्छे से एग्जीक्यूट करना पड़ता है। साई पल्लवी और रकुल प्रीत सिंह की कुछ तेलुगु फिल्में हैं वहीं कन्नड़ स्टार यश को रावण के रोल में देखने के लिए तेलुगु फैंस काफी इंट्रेस्टेड हैं।’

टॉक्सिक में भारी नुकसान झेलने के बाद दिल राजू अपने इन्वेस्टमेंट्स को लेकर सतर्क हो गए हैं। रामायण के लिए उन्होंने पूरे अधिकार सीधे खरीदने के बजाय, एडवांस-एडवांस डील करना चुना है।

एडवांस रिटर्नेबल होता है

डिस्ट्रिब्यूटर ने आगे कहा, ‘ये एक सेफ ऑप्शन होता है क्योंकि एडवांस रिटर्नेबल होता है अगर चला नहीं तो। अगर फिल्म 54 करोड़ से ज्यादा कमाई करती है तेलुगु राज्य में तो फिर इसे दिल राजू और प्रोड्यूसर्स को जो डील हुई हो उस हिसाब से शेयर करते हैं।’

4000 करोड़ के बजट पर बोले यश

बता दें कि इससे पहले ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश ने बताया कि क्यों फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म के बजट को इतना हाइलाइट

किया गया जो कि 4000 करोड़ है। यश ने कहा था, इंडियन फिल्मों को अक्सर विदेशों में उतना ध्यान नहीं मिल पाता, जब तक कि उनके पैमाने को पूरे आत्मविश्वास के साथ पेश न किया जाए। वह यह भी बोले थे, ‘जब से नमित मल्होत्रा ​​ने रामायण पर 4000 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही है तब से लोग उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।’

फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो रामायण का पहला पार्ट नवंबर 5 को रिलीज होगा दिवाली के मौके पर। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRamayana Telugu Rights: रामायण के लिए दिल राजू ने खेला बड़ा दांव!