रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का टीजर कब और कितने बजे रिलीज होगा? सामने आया पहला रिव्यू
Ramayana First Look: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक आज यानी 2 अप्रैल के दिन दुनिया को दिखाई जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि इसका टीजर कितने बजे आएगा।

Ramayana Teaser Release Date & Time: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' का टीजर आज (2 अप्रैल) दुनिया के सामने आने वाला है। मेकर्स ने इस टीजर का नाम 'राम' रखा है। इतना ही नहीं, टीजर का पहला रिव्यू भी आ चुका है। दरअसल, फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ‘रामायण’ की पहली झलक देख ली है और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसके बारे में बताया है।
टीजर के रिलीज होने का टाइम
फिल्म के मेकर्स ने टीजर लॉन्च के लिए देश की राजधानी दिल्ली को चुना है। दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसका समय सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे रखा गया है। मतलब में फिल्म का टीजर ‘राम’ इसी बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव किया जाएगा।
टीजर का रिव्यू
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने टीजर देख लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘जय श्रीराम… अभी-अभी मोस्ट-अवेटेड एपिक ‘रामायण’ से ‘राम’ की नई झलक देखी और मैं मंत्रमुग्ध हो गया। इस बात में कोई दोराह नहीं है कि ये टीजर आपके सांसें रोक देने वाला है, लेकिन उससे भी ज्यादा अहम बात यह है कि यह झलक उन विशाल और आसमान छूती उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है। रणबीर कपूर, जो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, बेहद शानदार लग रहे हैं। उनमें गरिमा, दिव्यता और शक्ति साफ झलकती है। शानदार विजुअल्स, बेहतरीन VFX और दमदार बैकग्राउंड।’
रणबीर कपूर का 'राम' अवतार
अब तक सेट से रणबीर कपूर की कई धुंधली तस्वीरें लीक हुई हैं, लेकिन 'राम' में पहली बार रणबीर कपूर को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में हाई-डेफिनिशन और वीएफएक्स (VFX) के साथ देखने को मिलेगा।
क्या होगा टीजर में खास?
1.फिल्म का बजट लगभग 800 करोड़ से ऊपर बताया जा रहा है, जिसका बड़ा हिस्सा इसके वीएफएक्स पर खर्च हुआ है। टीजर में अयोध्या की भव्यता और प्राचीन भारत का स्वर्ण युग देखने को मिल सकता है।
2.टीजर में बैकग्राउंड स्कोर पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसे दर्शकों के भीतर भक्ति और वीरता का भाव जगाने के लिए तैयार किया गया है।
3.रणबीर के अलावा, टीजर में सीता के रूप में साई पल्लवी, हनुमान के अवतार में सनी देओल और रावण के किरदार में यश की हल्की झलक मिलने की भी लोग उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, इस टीजर का नाम ‘राम’ है तो ऐसा भी हो सकता है कि इसमें सिर्फ रणबीर की ही झलक दिखाई जाए।
कब आ रही है फिल्म?
‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगा और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


