Ramayana teaser reactions: रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देख ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन, बोले- 'ये तो 'आदिपुरुष 2.0'

Apr 02, 2026 11:32 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 'रामायण' के टीजर को देख फैंस काफी खुश हैं। टीजर में राम के अवतार में रणबीर कपूर देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। ऐसे में अब टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं।

Ramayana teaser reactions: रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देख ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन, बोले- 'ये तो 'आदिपुरुष 2.0'

नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर कई महीनों से काफी बज बना हुआ था। 'रामायण' को लेकर लगातार सामने आ रही अपडेट्स फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा रही हैं। ऐसे में अब 'रामायण' के पहले पार्ट का टीजर जिसका नाम रामा ग्लिम्प्स है वो रिलीज हो गया है। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 'रामायण' के टीजर को देख फैंस काफी खुश हैं। टीजर में राम के अवतार में रणबीर कपूर देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। ऐसे में अब टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। तो चलिए देखते हैं टीजर पर क्या बोले फैंस...

पहले जानते हैं कैसा है टीजर

रणबीर कपूर की 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं। 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के दिन फिल्म का टीजर रिलीज कर नितेश तिवारी ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। 'रामायण' के टीजर में राणवीर कपूर को श्री राम के अवतार में देखकर फैंस भावुक हो रहे हैं। 2 मिनट, 38 सेकंड के इस धमाकेदार टीजर में भगवान राम बनकर पर्दे पर आए रणबीर कपूर की कुछ शानदार झलकियां दिखाई गई हैं। टीजर की शुरुआत में उस समय से होती है, जब राक्षस पूरी दुनिया में तबाही मचाते हैं और हर तरफ हाहाकार मचा होताहै। इसी बीच श्रीराम सभी की रक्षा करने के लिए आते हैं।

अयोध्या में श्रीराम की एंट्री बेहद अद्भुत

'रामायण' के टीजर की शुरुआत ही राम के अयोध्या में प्रवेश के साथ होती है। जब रणबीर कपूर (राम) अपने राज्य यानी अयोध्या में प्रवेश करते हैं तो उन पर फूलों की वर्षा की जाती है। इसके बाद ही वो प्रभु श्री राम के रूप में उनकी राजसी उपस्थिति स्थापित करते हैं। टीजर में उनका 'वॉरियर मोड' और सीता व लक्ष्मण के साथ उनके वनवास के दृश्य भी दिखाए गए हैं। वहीं, अंत में 'रावण' बने यश की भी एक छोटी सी झलक मेकर्स ने फैंस को दिखाई है, जिसने फैंस की उत्सुकता को दोगुने लेवल पर पहुंचा दिया है।

'आदिपुरुष 2.0' जैसा ही लग रहा

'रामायण' के टीजर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। हर कोई इस पर अपने रिएक्शन देता नजर आ रहा है। Reddit के एक यूजर ने इस प्लेटफॉर्म पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'यह 'आदिपुरुष 2.0' जैसा ही लग रहा है, बस VFX थोड़ा बेहतर है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे लगा कि यह किसी फैन द्वारा बनाया गया ट्रेलर है और उन्होंने 'आदिपुरुष' से कुछ तस्वीरें ले ली हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'ये कौन लोग हैं जो कह रहे हैं कि यह अच्छा लग रहा है? इसके शॉट्स AI-एन्हांस्ड (AI की मदद से बेहतर बनाए गए) लग रहे हैं, और तीसरा शॉट तो मुझे 'आदिपुरुष' की याद दिला रहा है।'

कुछ ने की तारीफ

हालांकि, X पर कई यूजर्स ने भगवान राम के रूप में रणबीर के लुक की तारीफ की है। उनमें से एक ने फिल्म के स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए लिखा, 'यह तो कमाल का सिनेमा है, यार! विज़ुअल्स तो होश उड़ा देने वाले हैं। कास्टिंग एकदम सही है। #RanbirKapoor, मेरे यार, मैं तुमसे प्यार करता हू! जय श्री राम। #Ramayana'। एक और X यूजर ने रणबीर और प्रभास के भगवान राम वाले लुक को एक साथ शेयर करते हुए लिखा, 'रामायण में राम के रूप में रणबीर >>>>>>>>> आदिपुरुष में प्रभास।' एक दूसरा यूजर ने लिखता, 'मैं यह बात 100 बार फिर कहूंगा... भगवान राम का किरदार निभाने के लिए वह सबसे बेहतरीन एक्टर हैं...।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'क्या सिर्फ मैं ही हूं जो राम को देखकर रो रहा हूं... यह फिल्म सच में बहुत जबरदस्त है।' एक और X यूजर ने ट्वीट किया, 'VFX की क्वालिटी और BGM तो कमाल के हैं, मैं IMAX में इस बेहतरीन फिल्म को देखने के लिए तैयार हूं।'

रामायण के बारे में

रामायण भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। निर्माता नामित मल्होत्रा ने बताया है कि इन दोनों फिल्मों का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपये है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बनाता है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इनके साथ ही साई पल्लवी सीता, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।