'रामायण' की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब आ रही है रणबीर कपूर और यश की फिल्म

By Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान

Ramayana Release: रणबीर कपूर की रामायण की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म दिवाली से दो दिन पहले यानी 6 नवंबर को रिलीज होगी। 

Ramayana Release Date
रामायण कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज?

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म दिवाली के दो दिन पहले रिलीज होगी। नितेश तिवारी की रामायण को लेकर फैंस के बीच अलग तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म के इंग्लिश ट्रेलर में फिल्म की रिलीज डेट को रिवील किया गया है।

कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की रामायण?

रामायण का पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगा। इस साल दिवाली 8 नवंबर को पड़ेगी। Sony Pictures ने रामायण का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज किया है। इस ट्रेलर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट बताई गई है।

ये भी पढ़ें:
रणबीर ने रबड़ की चप्पलों में की रामायण की शूटिंग, बोले- 'किसी को पता नहीं चलेगा'

रामायण के ट्रेलर को मिला था शानदार रिस्पॉन्स

रणबीर की रामायण बॉक्स ऑफिस पर किस तरह की परफॉर्मेंस करती है, हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस फिल्म के ट्रेलर को गजब का रिस्पॉन्स मिला है। ज्यादातर लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ की है। हालांकि, कुछ लोगों ने फिल्म को लेकर संदेह भी जताया है।

कॉस्टयूम को लेकर हुई थी ट्रेलर की ट्रोलिंग

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने वीएक्स, एडिटिंग और किरदारों की तारीफ की है, लेकिन कुछ लोगों ने किरदारों के कॉस्टयूम पर सवाल भी उठाए हैं। फिल्म में लारा दत्ता (कैकेयी) और साई पल्लवी (सीता) ब्लाउज के साथ साड़ी पहने नजर आई हैं।इस बात पर सवाल उठाते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि सीता और लारा दत्ता का लुक देखकर लग ही नहीं रहा है कि मेकर्स त्रेता युग की कहानी दिखाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:
सीता राम चरित अति पावन…, किसने लिखा था ‘रामायण’ का ये गाना? समझिए इसका मतलब

फिल्म एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को दिया था जवाब

बता दें, कॉस्टयूम पर उठ रहे सवालों पर फिल्म के कॉस्टयूम डिजाइनर्स ने बचाव किया है। उन्होंने कहा कि दर्शकों को किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले उन्हें फिल्म देखनी चाहिए। इसके अलावा फिल्म में सीता की बहन श्रुतकीर्ति का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुरभि दास ने कहा कि हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता है। पहले भी रामायण पर फिल्में बनी हैं, तब भी लोगों ने कुछ न कुछ बोला होगा। उन्होंने कहा कि अगर सीता का ब्लाउज नहीं पहनाते तब लोग बोलते की सीता को ब्लाउज कैसे नहीं पहनाया। अब जब सीता को ब्लाउज पहनाया है तब भी लोगों को परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़ें:
राम हमारे खून में है…रामायण में मंदोदरी बनने वाली काजल अग्रवाल बोलीं

रामायण में नजर आएंगे कौन-कौन से सितारे

रामायण में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्ता (कैकेयी), सुरभि दास (श्रुतकीर्ति), यश (रावण), और अरुण गोविल (राजा दशरथ) जैसे कलाकार नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।