रामायण के टीजर में यश की झलक, खूबसूरत पुष्पक विमान… कहीं आपने तो मिस नहीं कीं ये झलकियां?

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नितेश तिवारी की रामायण से राम की झलक और इंट्रोडक्शन का टीजर आउट हो चुका है। इस टीजर में डायलॉग्स नहीं हैं हालांकि ध्यान से देखने पर कई चीजें दिखती हैं। लोग यश की झलक देखकर एक्साइटेड हैं।

रामायण के टीजर में यश की झलक, खूबसूरत पुष्पक विमान… कहीं आपने तो मिस नहीं कीं ये झलकियां?

रामायण में रणबीर कपूर की झलक सामने आ चुकी है। मच अवेटेड टीजर को गौर से देखने पर आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा। टीजर 2 मिनट 38 सेकंड का है। इसमें एक भी डायलॉग नहीं है, बस 'राम' सुनाई देता है। टीजर को हनुमान जयंती के दिन रिलीज किया गया है। मूवी इस दीपावली को रिलीज हो चुकी है। इसकी छोटी-छोटी झलकियां आपको गौर करने पर दिखेंगी जैसे पुष्पक विमान, राम का साउंड और रावण की झलक।

धीरे-धीरे टीज कर रहे मेकर्स

नितेश तिवारी की रामायण धुरंधर 2 के बाद इस साल का मच अवेटेड प्रोजेक्ट है। यह मेगा बजट में बना है। रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म पर 4000 करोड़ रुपये के करीब खर्च हुआ है। यह दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट 2026 और दूसरा पार्ट 2027। दोनों पार्ट्स दिवाली के मौके पर थिएटर्स में आएंगे। मेकर्स ने फिल्म पर सस्पेंस बनाकर रखा है। वह समय-समय पर इसकी झलकियां टीज कर रहे हैं। आज टीजर में राम का रोल कर रहे रणबीर कपूर का चेहरा दिखाया गया है। बाकी कैरेक्टर्स की शैडो दिखी है। इनमें लक्ष्मण, सीता और दशरथ शामिल हैं।

आपने देखी रावण की झलक?

टीजर में रावण का रोल निभा रहे यश को पीछे से दिखाया गया है। उनकी एंट्री 2 मिनट 12 सेकंड पर होती है। 2 मिनट 17 सेकंड पर पुष्पक विमान दिखाया गया है। हनुमान का रोल फिल्म में सनी देओल निभा रहे हैं। टीजर में वह नहीं दिखे, हालांकि एक जगह (1 मिनट 50 सेकंड्स) 'राम' आवाज आती है। लोग मान रहे हैं कि यह हनुमानजी की आवाज थी। वहीं कुछ लोग ये मान रहे हैं कि यह दशरथ के मुंह से निकला आखिरी शब्द हो सकता है।

लोगों के रिएक्शंस

टीजर पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शंस हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि उन्हें यश की झलक देखने का इंतजार है। वहीं कई लोग हनुमान के रोल में सनी देओल को देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

फिल्म की कास्ट

रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्शन दिया है। राइटर नितेश तिवारी, रवि उदयवार, श्रीधर राघवन हैं। एक्टर्स रणबीर कपूर-राम, यश- रावण, साई पल्लवी- सीता, सनी देओल-हनुमान, रवि दुबे- लक्ष्मण, काजल अग्रवाल-मंदोदरी, लारा दत्ता कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, रकुलप्रीत शूर्पणखा और मोहित रैना शिव के रोल में हैं। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु में इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ रिलीज हो रही है।

आलिया का वायरल मैसेज

फिल्म की रिलीज से पहले आलिया भट्ट अपने पति की काफी तारीफ कर चुकी हैं। लोग उन्हें सपोर्टिव वाइफ बोल रहे हैं। कुछ लोग उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से भी कर रहे हैं। दरअसल दीपिका ने धुरंधर 2 पर कोई पोस्ट नहीं किया था लोगों ने उनकी ट्रोलिंग की थी। अब आलिया ने टीजर आने के एक दिन पहले एक वायरल क्लिप में बोला कि रणबीर ने बहुत अच्छा काम किया है और वह बहुत एक्साइटेड हैं। आलिया ने दर्शकों से भी अपील की थी कि फिल्म और रणबीर को सपोर्ट करें।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।