रामायण को लेकर क्या डरे हुए हैं प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा? बोले- अगर अच्छी नहीं लगी तो हाथ...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रामायण फिल्म को काफी बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और नमित मल्होत्रा मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

रामायण को लेकर क्या डरे हुए हैं प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा? बोले- अगर अच्छी नहीं लगी तो हाथ...

फिल्म रामायण आ रही है जिसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म काफी ग्रैंड होने वाली है। इस मूवी में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल समेत कई स्टार्स हैं। अब फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में क्रिएटर्स और यूट्यूबर्स को बुलाया इंटरैक्शन के लिए कास्ट और क्रू के साथ। इस दौरान फइल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म को लेकर उनकी एक्सपेक्टेशन और ऑडियंस रिएक्शन को लेकर जो एंग्जायटी है उस पर बात की।

क्या आदिपुरुष के बाद से डरे हुए हैं नमित?

बता दें कि रामायण की स्टोरी पर कई मूवीज बन चुकी हैं जिसमें से एक आदिपुरुष भी थी। इस फिल्म को बनाने में भी करोड़ों रुपये लग गए थे। लेकिन फिल्म के ग्राफिक्स और कुछ डायलॉग्स की वजह से मूवी को काफी ट्रोल किया गया। ओम राउत द्वारा निर्देशित आदिपुरुष ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ खो दिए थे। तो हाल ही में इंटरैक्शन के दौरान नमित से यूट्यूबर सूरज कुमार ने पूछा कि क्या आदिपुरुष का हाल देखकर नमित को कोई टेंशन है तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमें ये देखना चाहिए कि हम क्या बेस्ट कर सकते हैं। दूसरे क्या कर रहे हैं हम उसका कुछ नहीं कर सकते। कई लोग हमसे बेहतर कर सकते हैं। कई लोग हमसे पहले आए होंगे, लेकिन ज्यादा बेहतर नहीं कर पाए। तो ये अप्स एंड डाउन नॉर्मल है।

आदिपुरुष का क्या हुआ था हाल

बता दें कि आदिपुरुष को ओम राउत ने डायरेक्ट किया था जिसमें प्रभास ने राम और कृति सेनन ने सीता का किरदार निभाया था और सैफ अली खान ने रावण का। फिल्म 550 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन कमाई के मामले में वो सिर्फ 330 करोड़ तक ही पहुंच पाई थी। इसके अलावा फिल्म को नेगेटिव कमेंट्स मिले वो अलग।

रामायण के लिए सब कर रहे हैं काफी मेहनत

नमित ने कहा कि वह और फिल्म की पूरी टीम रामायण का बेस्ट अडैप्शन देने की कोशिश करेंगे। वह बोले, हम अपना बेस्ट कर रहे हैं जो भी कर सकते हैं चाहे एक्टर हो, डायरेक्टर, मैं या फिर कोई और। हमने अपने सारे एफर्ट्स लगा दिए हैं। अगर आपको अच्छा लगा तो अच्छी बात है और नहीं अच्छा लगा तो हाथ जोड़कर सॉरी बोल कर निकल जाएंगे।

रामायण की पूरी स्टार कास्ट

रामायण फिल्म की बात करें तो इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट करेंगे। रणबीर फिल्म में राम का किरदार निभाएंगे। साई पल्लवी सीता का, यश रावण, रवि दुबे निभाएंगे लक्ष्मण का और सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे। इनके अलावा मूवी में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता भी हैं।

कब रिलीज होगी रामायण

फिल्म इस साल दिलावी पर रिलीज होगी यानी साल 2026 की दिवाली पर। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।