आ गई 'रामायण' के ट्रेलर-2 की रिलीज डेट, लोग बोले- वीडियो गेम जैसा क्यों लग रहा है?

लाइव हिन्दुस्तान
share

रामायण के दूसरे ट्रेलर की आ गई रिलीज डेट। दशहरे से पहले मेकर्स ने कर दिया यह बड़ा ऐलान

Ramayana Trailer Release Date
रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म 'रामायण - पार्ट 1' के ट्रेलर-2 की आ गई रिलीज डेट।

रणबीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर मेगा बजट मूवी 'रामायण - पार्ट वन' का दूसरा ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला ट्रेलर बहुत धमाकेदार था और इसने दुनिया भर में इस फिल्म को लेकर चर्चा शुरू कर दी थी। अब फिल्म की रिलीज से बस कुछ दिन पहले मेकर्स इसका ट्रेलर-2 रिलीज करने जा रहे हैं। रामायण के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करके मेकर्स ने ऑडियंस को इस बारे में बताया है। मेकर्स ने लिखा- ट्रेलर कल आएगा। 'रामायण - द राइज ऑफ द लीजेंड' की विशाल दुनिया से आपका परिचय करवाने जा रहे हैं।

प्रोमो वीडियो में क्या दिखाया गया?

जो छोटा सा वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए मेकर्स ने रामायण के ट्रेलर-2 का ऐलान किया है। इसमें रणबीर कपूर को राम के अवतार में एक विशाल असुर पर बाण चलाते देखा जा सकता है। ट्रेलर में प्रभु श्रीराम के अवतार में रणबीर कपूर को एक विशाल दैत्य का अंत करते देखा जा सकता है। फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर एक बार फिर गजब के VFX वर्क और कमाल के डायरेक्शन की झलक दे रहा है। मिनटों में यह क्लिप वायरल हो गया है और कमेंट सेक्शन में लोग अपनी राय दे रहे हैं।

लोग बोले- वीडियो गेम जैसा क्यों...

किसी ने कहा कि यह उन्हें किसी वीडियो गेम जैसा लग रहा है तो किसी ने लिखा है कि किताब को उसके कवर से जज मत करो। एक शख्स ने कमेंट किया- फिल्म में इतने कमाल के सीन होने के बावजूद आपको अनाउंसमेंट के लिए सबसे बेकार वाला ही डालना जरूरी था? एक फॉलोअर ने लिखा- क्यों आप लोग बार-बार वीडियो क्लिप अपलोड करके सारे एक्साइटमेंट पर पानी फेर रहे हो। किसी ने लिखा कि यह वीडियो गेम जैसी वाइब दे रहा है, तो किसी ने कहा कि फिक्र मत करो, कल जब ट्रेलर आएगा तो यह ऐसा नहीं दिखेगा।

दशहरे से पहले किया बड़ा ऐलान

मालूम हो कि नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन और नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रमोशन पर मेकर्स ने पैसा पानी की तरह बहाया है। तकरीबन 4 हजार करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म के दूसरे ट्रेलर की रिलीज से पहले एक अन्य पोस्ट में मेकर्स ने लिखा, “जब हमने रामायण बनाने की शुरुआत की थी, तब से ही हमारा एक सपना रहा है- भारत की महानतम गाथाओं में से एक को पूरी दुनिया तक पहुंचाना। कल हमारा वह सपना साकार होने की दिशा में एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। सोनी पिक्चर्स, रामायण के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत करने जा रहा है।”

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआ गई 'रामायण' के ट्रेलर-2 की रिलीज डेट, लोग बोले- वीडियो गेम जैसा लग रहा है