Ramayana: आंखों में आंसू ला देगा रामायण का यह सीन, कुमार विश्वास ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दिया हिंट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रामायण पार्ट-1 के ट्रेलर की स्क्रीनिंग में आज कई दिग्गज हस्तियां शरीक हुईं। इस दौरान कुमार विश्वास ने एक ऐसे सीक्वेंस के बारे में बताया, जिसे देखते हुए लोग भावुक हो जाएंगे।

Kumar Vishwas and Arun Govil

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण (पार्ट-1) का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। ट्रेलर रिलीज इवेंट आज आयोजित किया गया जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट समेत कई बड़ी सेलेब्रिटीज और मशहूर हस्तियां शरीक हुईं। इसी इवेंट में बातचीत के दौरान एक्टर अरुण गोविल ने फिल्म में काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि हर जिम्मेदारी के लिए राम ने लोगों को चुना हुआ है। एक्टर ने मंच से जब अपनी बात खत्म की तो एक बार फिर कुमार विश्वास ने माइक संभाला और बताया कि कैसे मूवी के एक सीक्वेंस ने उन्हें भावुक कर दिया।

नहीं होगा कोई सांस्कृतिक समझौता

मालूम हो कि गानों के बोल लिखने का जिम्मा कुमार विश्वास को दिया गया था। साथ ही वही इस फिल्म के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सलाहकार सलाहकार रहे हैं। कुमार विश्वास की जिम्मेदारी थी कि रामायण की मूल आत्मा और मर्यादा से कोई समझौता न हो। इवेंट में अरुण गोविल की बात सुनने के बाद कुमार विश्वास ने बताया कि क्योंकि वह फिल्म की एडिटिंग के दौरान वहां मौजूद रहते थे और उन्होंने अरुण गोविल का इस फिल्म में काम देखा है। कुमार विश्वास ने कहा कि वह ज्यादा रिवील नहीं करना चाहते हैं, लेकिन एक सीन का जिक्र जरूर करना चाहेंगे।

आंखों में आंसू ला देगा यह सीन

कुमार विश्वास ने बताया कि फिल्म में जब श्रीराम के वनवास जाने वाला सीक्वेंस आता है, तब अरुण गोविल जी का काम वहां पर इतना शानदार है कि आप खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाएंगे। मालूम हो कि फइल्म में अरुण गोविल श्रीराम के पिता दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म से राम का लुक पहले ही रिलीज किया जा चुका है, लेकिन अब दर्शक ट्रेलर वीडियो में राम के साथ-साथ रावण, सीता और अन्य अहम किरदारों का लुक भी पहली बार देख पाएंगे। फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं और मूवी की रिलीज से करीब 3 महीने पहले इसे रिलीज किया जा रहा है।

क्यों इतना पहले रिलीज कर रहे ट्रेलर?

ऐसा इसलिए क्योंकि भले ही फिल्म भारतीय मेकर्स के द्वारा बनाई गई है, लेकिन इसका प्रमोशन और मार्केटिंग ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर की जा रही है। तकरीबन 4 हजार करोड़ की लागत में फिल्म का पहला और दूसरा पार्ट बनकर तैयार हो रहा है। ऐसे में मेकर्स किसी तरह का चांस नहीं लेना चाहते हैं। देखना यह भी होगा कि फिल्म के ट्रेलर का पहला पार्ट रिलीज किए जाने के बाद क्या इसका दूसरा और तीसरा पार्ट भी रिलीज किया जाएगा? क्योंकि कई बार बड़े बजट की फिल्मों के ट्रेलर कई पार्ट में रिलीज किए जाते हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।