रणबीर कपूर की रामायण पर बदला 'सीता' दीपिका चिखलिया का मन, टीजर देख बोलीं- फिल्म का इंतजार

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

रणबीर कपूर की रामायण के ऐलान के बाद से ही फैंस ने उसकी तुलना दूरदर्शन वाली रामायण से करना शुरू कर दिया था। फिल्म का टीजर भी आ गया है। टीजर के बाद रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने फिल्म टीजर पर अपना रिएक्शन दिया है। 

रणबीर कपूर की रामायण पर बदला 'सीता' दीपिका चिखलिया का मन, टीजर देख बोलीं- फिल्म का इंतजार

नितेश तिवारी की रामायण का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। टीजर लोगों को काफी पसंद आया है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही लोग रामानंद सागर की रामायण से इस फिल्म की तुलना करने लगे थे। अब टीजर रिलीज के बाद रामानंद सागर की रामायण की ओजी सीता यानी दीपिका चिखलिया ने फिल्म के टीजर पर रिएक्ट किया है। फिल्म के टीजर रिलीज से पहले दीपिका रामायण फिल्म बनने के फेवर में नहीं थीं, लेकिन अब टीजर रिलीज के बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया है।

रणबीर कपूर की रामायण के बारे में क्या बोलीं ओजी सीता

इंडिया टुडे से खास बातचीत में रामानंद सागर की रामायण की सीता ने रणबीर की फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने कहा, “मैंने टीजर देखा और वो बहुत ग्रैंड है। बहुत रिच लग रहा है। उन्होंने बहुत अच्छे से बनाया है। मैं अब फिल्म का इंतजार कर रही हूं और ये (टीजर) बहुत खूबसूरत है, इसमें कोई शक नहीं है।”

पहले रामायण बनाने वालों से निराश थीं दीपिका

2024 में अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा, "सच कहूं तो मैं रामायण को बार-बार बनाने वाले लोगों से थोड़ा निराश हूं क्योंकि मुझे नहीं लगता उन्हें ये करना चाहिए। लोग इसे बिगाड़ रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि लोगों को रामायण को बार-बार बनाना चाहिए क्योंकि हर बार जब वे इसे बनाते हैं, तो वे कुछ नया लाना चाहते हैं; एक नई कहानी, एक नया एंगेल, एक नया रूप।"

रामानंद सागर की रामायण में दीपिका सीता का किरदार निभाकर घर-घर में प्रसिद्ध हो गई थीं। रामायण दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। रामायण एक ऐसा सीरियल था जिसने टीवी सीरियल्स के मायने बदल दिए थे। इस सीरियल में दीपिका सीता बनी थीं और अरुण गोविल राम।

रणबीर की रामायण दो पार्ट्स में होगी रिलीज

रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अब नितेश तिवारी की रामायण में दशरथ का किरदार निभाएंगे। रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। रामायण दो पार्ट्स में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। वहीं, दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा। नितेश की रामायण का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म में साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी और साउथ के ग्रेट एक्टर यश रावण का किरदार निभाएंगे। फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, राघव जुयाल, कुणाल कपूर और फैसल मलिक जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।