Ramayana Highlights: रणबीर, साई, यश की फिल्म ने जीता फैंस का दिल, बताया इसे मास्टरपीस

Ramayana Highlights: रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे की रामायण रिलीज होते ही छा गई है। फिल्म की ना सिर्फ खूब तारीफ हो रही है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है।

Ramayana Highlights: रणबीर, साई, यश की फिल्म ने जीता फैंस का दिल, बताया इसे मास्टरपीस

रणबीर कपूर की रामायण

Harshita Pandey| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
YouTubeFollow us on Google News

Ramayana Review Update: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों में जो क्रेज था वो फिल्म के कलेक्शन में साफ दिख रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। शाम को तो फिल्म की कमाई में और ज्यादा उछाल आ रहा है। फिल्म 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

Ramayana Box Office Collection : रणबीर की फिल्म ने 9.30 बजे तक कितने करोड़ कमाए

रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे की फिल्म ने 9.30 बजे तक 64.28 करोड़ की कमाई कर ली है। सभी भाषाओं का कलेक्शन :

हिंदी : 46.45 करोड़

कन्नड़ : 7.88 करोड़

तमिल : 2.47 करोड़

तेलुगु : 5.98 करोड़

मलयालम : 1.50 करोड़

Share

Ramayana Box Office Collection : फिल्म ने इतने करोड़ कमा लिए

रणबीर कपूर की रामायण ने अब तक 54.95 करोड़ की कमाई कर ली है।

Share

Ramayana Box Office Collection : 50 करोड़ के करीब पहुंची रामायण

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण ने अब तक भारत में टोटल 49.24 करोड़ की कमाई कर ली है।

Share

रामायण के जटायु सीन की हो रही तारीफ

रामायण फिल्म के जटायु वाले सीन की काफी तारीफ हो रही है। दर्शक सोशल मीडिया पर इस सीक्वेंस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। सब इस सीन को फिल्म का पैसा वसूल मोमेंट बता रहे हैं।

Share

Ramayana Box Office Collection : रामायण ने 6 बजे तक कितने करोड़ कमाए

नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्ट फिल्म रामायण ने अब तक 46.47 करोड़ की कमाई कर ली है।

Share

सीता बन साई पल्लवी ने जीता रश्मिका का दिल

रश्मिका मंदाना ने रामायण की टीम को बधाई देते हुए लिखा, ‘रामायण की टीम को पूरी बधाई। उम्मीद है कि रामायण वो जादू कर पाए और सबके दिल और बॉक्स ऑफिस में राज करे। इसको एक्सपीरियंस करने के लिए बेताब हूं। रणबीर को मेरा बहुत प्यार और मैं उन्हें भगवान राम के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।’

रश्मिका ने फिर लिखा, ‘साई आपको मैं हग करती हूं और मेरा बहुत प्यार। आप सीता के रूप में काफी खूबसूरत लग रही हैं। आपको शाइन करते हुए देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।’

आखिर में रश्मिका ने लिखा, ‘यश सर आपके काम को मैंने हमेशा पसंद किया है। आप रावण के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और नमित मल्होत्रा सर, ए आर रहमान सर और हर इंसान जिन्होंने अपना पूरा दिल और आत्मा लगा दी इस फिल्म में उन सबको बहुत सक्सेस।’

Share

Ramayana Box Office Collection : फिल्म ने 5 बजे तक कितने कमाए

रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण ने शाम 5 बजे तक 40.97 करोड़ की कमाई कर ली है।

हिंदी : 29.28 करोड़

कन्नड़ : 5.19 करोड़

तमिल : 4 करोड़

तेलुगू : 1.64 करोड़

मलयालम : 86 लाख

Share

रणबीर के दूसरे किरदार ने भी जीता दिल

रणबीर कपूर फिल्म में राम के साथ-साथ परशुराम का किरदार भी निभा रहे हैं। फैंस को उनका दूसरा किरदार भी काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं।

Share

Ramayana Box Office Collection : 4.30 बजे तक फिल्म का कलेक्शन

रणबीर कपूर, साई पल्लवी की फिल्म रामायण ने 4.30 बजे तक 32.81 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की सभी भाषाओं के कलेक्शन के बारे में बता दें :

हिंदी : 24.17 करोड़

कन्नड़ : 3.91 करोड़

तमिल : 2.98 करोड़

तेलुगु : 1.11 करोड़

मलयालम : 64 लाख

Share

आलिया भट्ट ने शेयर की राहा की रामायण के सेट से फोटोज

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की रामायण के सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। खास बात ये है कि इसमें राहा भी दिख रही हैं। दरअसल, ये तब की फोटोज हैं जब राहा भी रामायण के सेट पर गई थीं।

Share

Ramayana Box Office Collection : 4 बजे तक फिल्म का कलेक्शन

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण ने 4 बजे तक 28.82 करोड़ की कमाई कर ली है।

हिंदी : 20.95 करोड़

कन्नड़ : 3.45 करोड़

तेलुगु : 2.83 करोड़

तमिल : 1.05 करोड़

मलयालम : 54 लाख

Share

राजामौली ने रामायण को बताया शानदार

एस एस राजामौली ने एक्स पर लिखा, ‘रामायण…फिल्म का जबरदस्त स्केल और बड़े पर्दे पर दिखने वाले सीन देखने में बेहद शानदार हैं। रणबीर बतौर राम, स्पेशयली वनवास के बाद से शांत होने के साथ-साथ शानदार भी लगते हैं। रावण के रूप में यश का अंदाज काफी खूंखार है जबकि सीता के किरदार में साई पल्लवी बहुत शालीन लग रही हैं। प्री-क्लाइमैक्स और क्लाइमैक्स मुझे इसका हर हिस्सा बहुत पसंद आया। बधाई हो नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और पूरी टीम को बधाई।’

Share

Ramayana Box Office : दोपहर 2.30 बजे तक जानें फिल्म ने कितने कमाए?

रणबीर कपूर और यश की फिल्म ने अब तक 26.44 करोड़ की कमाई कर ली है।

हिंदी : 19.27 करोड़

कन्नड़ : 3.22 करोड़

तेलुगु : 2.53 करोड़

तमिल : 97 लाख

मलयालम : 45 लाख

Share

Ramayana: दिलजीत दोसांझ की आवाज में गूंजी हनुमान चालीसा

रामायण देखने पहुंचे फैंस को एक बढ़िया सरप्राइज मिला है। फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन्स में दिलजीत की आवाज में हनुमान चालीसा सुनाई पड़ती है। अब दिलजीत ने भी वो वीडियो अपने एक्स से पोस्ट किया है। दिलजीत के इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया आई है । लोगों का कहना है कि मेकर्स ने ये बढ़िया सरप्राइज दिया है।

Share

कहां खत्म हुई रामायण के पहले पार्ट की कहानी?

रणबीर कपूर की रामायण को सोशल मीडिया पर काफी तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। पहले पार्ट का क्लाइमेक्स इतना दमदार है कि इसने पार्ट 2 को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी है। रामायण के पहले पार्ट की कहानी भगवान राम के एक वचन पर खत्म हुई है। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर।

Share

Ramayana Box Office: दोपहर 1 बजे तक कितनी हुई कमाई?

रणबीर कपूर की फिल्म ने अब तक 22.60 करोड़ की कमाई की है।

हिंदी: 16.04 करोड़

कन्नड़: 3.02 करोड़

तेलुगु: 2.27 करोड़

तमिल: 88 लाख

मलयालम: 39 लाख

Share

रामायण रिलीज पर क्या बोले अनुपम खेर

रामायण में अनुपम खेर जटायु की आवाज बने हैं। फिल्म रिलीज होने पर अनुपम खेर ने एक वीडियो अपने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन लिखा- जय श्री राम!आज दुनिया भर में रामायण रिलीज हो रही है। इस भव्य फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्माताओं, तकनीशियनों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आप सबकी और मेरी भी मेहनत को दुनिया भर के दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिले।जय श्री राम!

Share

Ramayana Box Office: 12 बजे तक कितनी हुई कमाई?

रणबीर कपूर की रामायण ने अब तक 17.10 करोड़ की कमाई कर ली है।

हिंदी: 12.55 करोड़

कन्नड़: 2.18 करोड़

तेलुगु: 1.53 करोड़

तमिल: 57 लाख

मलयालम: 27 लाख

Share

रामायण के इस सीन की हो रही तारीफ

सोशल मीडिया पर रामायण के उस सीन की जमकर तारीफ हो रही है जहां रामायण और जटायु के बीच लड़ाई होती है। एक यूजर ने लिखा- जटायु और रावण की लड़ाई वाले सीन में मैं रो गई।

Share

First Published : November 5, 2026, 05:44 IST

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडRamayana Highlights: रणबीर, साई, यश की फिल्म ने जीता फैंस का दिल, बताया इसे मास्टरपीस