Ramayana: विभीषण से लेकर मारीच और मेघनाद तक, जानिए कौन निभा रहा है किसका किरदार?

लाइव हिन्दुस्तान
share

फिल्म रामायण में किरदारों की कमी नहीं है, और हर किरदार की अपनी गहराई है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से एक्टर्स क्या रोल कर रहे हैं।

Ramayana Cast
रणबीर कपूर की रामायण में किसको मिला है क्या रोल?

नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' का पार्ट-1 सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हो रहा है। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही वायरल हो चुके हैं और अधिकतर किरदारों को निभा रहे मुख्य एक्टर्स के नाम पहले ही रिवील हो चुके हैं। लेकिन अभी भी कई ऐसे एक्टर्स हैं जिनके बारे में लोगों को खबर नहीं है। तो चलिए आज जान लेते हैं कि 'रामायण' में कौन से एक्टर्स क्या किरदार निभाते नजर आएंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि हमें इनमें से कौन से किरदार पार्ट-1 में ही देखने को मिल जाएंगे, लेकिन कुछ की झलक पार्ट-2 के ट्रेलर में ही मिलेगी।

रामायण के मुख्य किरदार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं और साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस साई पल्लवी इसमें सीता मैया का किरदार निभा रही हैं। सुपरस्टार यश जहां रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे, वहीं रवी दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। ये सभी एक्टर्स जहां हमें पार्ट-1 में ही दिखाई पड़ जाएंगे, वहीं हनुमान के किरदार में सनी देओल हमें पार्ट-2 में दिखाई पड़ेंगे। हालांकि पार्ट-1 के पोस्ट क्रेडिट सीन्स में हमें उनकी झलक देखने को मिल सकती है।

अरुण गोविल - राजा दशरथ

रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम का किरदार निभा चुके एक्टर अरुण गोविल 'रामायण' मूवी में राजा दशरथ का किरदार निभाते नजर आएंगे। अयोध्या के चक्रवर्ती राजा और श्री राम के पिता के किरदार में उनकी झलक ट्रेलर में दिखाई जा चुकी है। अरुण गोविल का ज्यादातर रोल हमें फिल्म के पार्ट-1 में ही दिखाया जाएगा। पार्ट-2 में फ्लैशबैक में झलकें हो सकती हैं।

लारा दत्ता - रानी कैकेयी

फिल्म में लारा दत्ता का भी अहम रोल है। वह फिल्म में राजा दशरथ की सबसे प्यारी रानी कैकेयी के रोल में नजर आएंगी। वही कैकेयी जो मंथरा के बहकावे में आकर श्री राम के लिए वनवास मांगती हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनकी झलक दी जा चुकी है, लेकिन उनके डायलॉग्स और काम हमें मूवी में ही देखने को मिलेंगे।

शीबा चड्ढा - मंथरा

शबी का किरदार फिल्म में काफी अहम रहने वाला है। शीबा फिल्म में कैकेयी की उसी कुटिल दासी का किरदार निभा रही हैं, जिसकी चालाकी और साजिश ने अयोध्या की तकदीर बदल दी थी। पूरी रामायण को दिशा देने वाली मंथरा का किरदार फिल्म में काफी डीपली दिखाया जाएगा। शीबा का किरदार भी पार्ट-1 में ही होगा।

इंदिरा कृष्णन - कौशल्या

प्रभु श्रीराम की मां कौशल्या का किरदार फिल्म में इंदिरा कृष्णन निभा रही हैं। फिल्म से उनकी झलक पहले ही दिखाई जा चुकी है। फिल्म में उनका रोल भी हमें पार्ट-1 में देखने को मिलेगा।

आदिनाथ कोठारे - भरत

आदिनाथ का रोल फिल्म में श्रीराम के छोटे भाई भरत का होगा, जो राम की पादुका रखकर उनके पीछे राजकाज चलाते हैं। आदिनाथ का रोल भी हमें फिल्म के पार्ट-1 में देखने को मिलेगा, लेकिन अगर मेकर्स पार्ट-3 बनाते हैं, तो एक बार फिर उनका रोल देखने मिल सकता है।

विवेक ओबेरॉय - विद्युतजिव्हा

फिल्म में विवेक ओबेरॉय को सूर्पनखां के पति विद्युतजिव्हा का किरदार निभाने का मौका दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में उनकी झलक भी दिखाई गई है और उनका रोल पार्ट-1 में देखने को मिलेगा।

रामायण के अन्य अहम किरदार

इसके अलावा हमें रामायण में फैसल मलिक कुंभकर्ण का किरदार निभाते दिखाई पड़ेंगे। कुणाल कपूर हमें देवराज इंद्र का किरदार निभाते दिखाई पड़ेंगे और सौरभ सचदेवा मारीच के रोल में होंगे। हरीश उथमन को विभीषण और रकुल प्रीत सिंह को शूर्पणखा का रोल दिया गया है। राघव जुयाल हमें मेघनाद का किरदार निभाते पार्ट-2 में दिखाई पड़ेंगे और अनुपम खेर को जटायू का वॉयस ओवर करने की जिम्मेदारी मिली है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRamayana: विभीषण से लेकर मारीच और मेघनाद तक, जानिए कौन निभा रहा है किसका किरदार?