राम हमारे खून में है…रामायण में मंदोदरी बनने वाली काजल अग्रवाल बोलीं- अब सही समय आ गया है
रणबीर कपूर की रामायण में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाती नजर आएंगी। हाल में एक्ट्रेस ने कहा कि दुनिया को राम की कहानी सुनाने का सही समय आ गया है। इससे बड़ा सुपरहीरो नहीं हो सकता।

रणबीर कपूर की रामायण पिछले कुछ समय से खबरों में बनी हुई है। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे देखने के बाद ऑडियंस बस फिल्म का इंतजार कर रही है। फिल्म के 4000 करोड़ रुपए के बजट की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। ये अभी तक की सबसे बड़ी और महंगी इंडियन फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने रामायण के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि रामायण दुनिया को भारत के बारे में बताने वाली एक शानदार कहानी है।
दुनिया को राम की कहानी सुनाने का समय आ गया है
काजल अग्रवाल ने हाल में कहा, ‘मुझे लगता है अब सही समय आ गया है कि हम अपने सुपरहीरो की कहानियां सुनाना चाहते हैं। हम भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान जी और उन सभी किरदारों के बारे बात करना चाहते हैं जिनके बारे में हम बचन से पढ़ते-लिखते और सीखते हुए बड़े हुए हैं। ये हमारे खून में है। हम इसे अपनी हर सांस में जीत हैं और हम इससे प्यार करते हैं।’
काजल अग्रवाल ने कहा रामायण से बेहतर कहानी नहीं हो सकती
काजल ने आगे कहा कि ये इंडियन सिनेमा के लिए ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए ये एक शानदार समय है। इसके लिए भगवान राम की कहानी से बेहतर और क्या हो सकता है। मुझे लगता है कि हमारे देश को बाहर के देश के सामने पेश करने के लिए ये एक दम सही कहानी है। वो मर्यादा पुरुषोत्तम है। और उनसे ज्यादा वीर, शक्तिशाली कोई और नहीं। रणबीर कपूर को राम के किरदार में पेश करना एक शानदार रिप्रजेंटेशन है। काजल ने आगे कहा कि कुछ सालों तक फिल्मों से दूर रहने के बाद भी उन्हें काम मिल रहा है जिससे वो बहत खुश हैं।
रामायण के पहले पार्ट में दिखाई जाएगी राम की कहानी
रामायण की बात करें तो हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म में बड़े एक्टर्स के से कई टीवी कलाकार भी नजर आने वाले हैं। नितेश तिवारी ने अपनी सबसे बड़ी फिल्म को दो पार्ट में बनाया है पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और दिवाली थिएटर पर दस्तक देगी। पहले पार्ट में राम की जर्नी पर फोकस किया जाएगा। राम जन्म, उनकी शिक्षा, सीता विवाह, वनवास और सीता हरण। अगले पार्ट में रावण की स्टोरी पर फोकस किया जाएगा। दूसरे पार्ट में सुग्रीव की कहानी से लेकर रावण के साथ युद्ध दिखाया जाएगा। फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


