साई पल्लवी को लेकर रामायण के मेकर्स लेंगे बड़ा फैसला, एक दिन फिल्म के फेलियर होने के बाद अब…

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

साई पल्लवी की कुछ दिनों पहले पहली हिंदी फिल्म एक दिन रिलीज हुई है। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि रामायण के मेकर्स उनको लेकर बड़ा फैसला ले रहे हैं।

साई पल्लवी को लेकर रामायण के मेकर्स लेंगे बड़ा फैसला, एक दिन फिल्म के फेलियर होने के बाद अब…

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण आ रही है। फिल्म में रणबीर कपूर जहां राम का किरदार निभा रहे हैं वहीं साई पल्लवी सीता का। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज है। रामायण, साई की दूसरी हिंदी फिल्म होगी। हाल ही में साई की पहली हिंदी फिल्म एक दिन रिलीज हुई है। हालांकि फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब फिल्म के ना चलने के बाद रामायण के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है।

क्या लिया रामायण के मेकर्स ने फैसला

एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्ममेकर्स, साई पल्लवी के डायलॉग्स को डब करेंगे। वे चाहते हैं कि रामायण में उनकी आवाज नेचुरल लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म में साई की पॉलिश हिंदी हो। लेकिन मेकर्स ने इस बारे में कुछ कन्फर्म स्टेटमेंट नहीं दिया है।

साई की हिंदी से नाखुश थे लोग

दरअसल, एक दिन के प्रमोशन के दौरान साई की हिंदी भाषा से फैंस नाखुश हुए। कुछ ने कमेंट कर दिए थे कि ये हैं साई पल्लवी जो बेसिक हिंदी भाषा में नहीं बोल सकती हैं। लेकिन फिर भी वह रामायण में सीता का किरदार निभा रही हैं। वहीं एक ने लिखा था कि साई पल्लवी ने एक दिन इसलिए की ताकि वह रामायण के लिए अच्छी हिंदी तैयार कर सकें। एक ने यह भी लिखा कि नितेश तिवारी ने क्या सोचकर साई पल्लवी को सीता मां के रोल के लिए फाइनल किया जो हिंदी भी सही से नहीं बोल सकती हैं।

रामायण की पूरी स्टार कास्ट

बता दें कि रणबीर और साई के अलावा यश फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। वहीं रवि दुबे, लक्ष्मण का और सनी देओल हनुमान का। इनके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर भी हैं।

कब रिलीज होगी रामायण

रामायण पार्ट 1 इस साल दीवाली पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को जहां नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं नमित इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। नमित ने खुद बताया था कि इस फिल्म का बजट 4 हजार करोड़ है।

रणबीर ने खुद कहा था कि वह पहले इस रोल को करने से झिझक रहे थे। उन्हें लगा था कि वह इस किरदार के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा था कि पहले वह इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन फिर राहा हुईं और यह किरदार आया तो ये उनकी लाइफ का सबसे प्यारा कोइंसिडेंस था।

वैसे इस साल पहला पार्ट रिलीज होने के बाद रामायण का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।