कैसा है रामायण का पहला गाना 'जय जय राम'? पब्लिक ने कमेंट बॉक्स में सुनाया फैसला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रामायण मूवी का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के साथ ही यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है और शेयर किया जा रहा है।

Ranbir Kapoor Song Jai Jai Ram
रामायण मूवी का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज कर दिया गया है।

रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज कर दिया गया है। इसे लिखा है डॉक्टर कुमार विश्वास ने और गाया है म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की रुहानी आवाज से सजा यह गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। म्यूजिक वीडियो में हमें रामायण मूवी की कई अन्य झलकियां मिलती हैं जो लार्जर दैन लाइफ हैं। फिल्म में इस गाने की प्लेसमेंट की बात करें तो यह राम और सीता जी के विवाह वाले सीक्वेंस में हो सकता है। गाने पर पब्लिक का रिएक्शन कैसा रहा है और इस गाने के जरिए मेकर्स ने क्या कुछ नया टीज किया है, चलिए जानते हैं।

कैसा है गाना, क्या कुछ दिखाया गया?

गाने के बोल सीधा आपके दिल को छू लेते हैं और भक्ति भाव जगाते हैं। कुमार विश्वास ने बिना ज्यादा छेड़छाड़ किए और संस्कृति के दायरे में रहते हुए गाने के बोल सिंपल और अपीलिंग रखने की कोशिश की है। श्रेया घोषाल की आवाज के साथ यह गाना शुरू होता है और फिर जब बीच में अरिजीत सिंह की आवाज आती है तो आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। गाने में आपको श्रीराम की के विवाह पर भव्य सजाए गए अयोध्या और जश्न का माहौल देखने को मिलता है। राम-सीता के विवाह की कुछ झलकियों के साथ-साथ प्रभु श्रीराम का परशुराम जी का धनुष उठाना और वनवास की कुछ झलकियां नई हैं।

म्यूजिक वीडियो में नई हैं ये झलकियां

इसके अलावा म्यूजिक वीडियो में हमें इस गाने में दशरथ के किरदार में अरुण गोविल की कुछ झलकियां देखने को मिलती हैं। राम का अपने पिता दशरथ के पांव दबाना और विदाई के वक्त दशरथ का भावुक होना दिल छू लेता है। सुग्रीव वाले कई सीन नए हैं और राम के अभिषेक की भी कुछ झलकियां हमें इस सीन में देखने को मिलती हैं। एक तरफ यह गाना राम की भक्ति के नाम है, वहीं दूसरी तरफ यह हमें सीता मां और प्रभु श्रीराम के प्रेम का भी अहसास करवाता है। कुल मिलाकर यह सॉन्ग बहुत जल्दी लोगों की जुबान पर चढ़ने वाला है और बहुत वक्त नहीं लगेगा जब यह वायरल हो जाएगा।

सॉन्ग पर कैसा है पब्लिक का रिएक्शन

बात लोगों की प्रतिक्रिया की करें तो सोशल मीडिया पर गाना रिलीज के साथ ही शेयर किया जाने लगा है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- सीन बहुत कमाल के हैं। गाना और म्यूजिक सीधा दिल में उतर जाता है। एक शख्स ने लिखा- कुछ गाने सुने जाते हैं, कुछ महसूस किए जाते हैं। यह वाला अपने आप में भक्ति का शुद्धतम स्वरूप है। लोगों ने फिल्म के नए सीन्स की तारीफ की है और रणबीर कपूर को रामबीर कपूर हैशटैग दिया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस गाने को काफी तारीफ मिली है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकैसा है रामायण का पहला गाना 'जय जय राम'? पब्लिक ने कमेंट बॉक्स में सुनाया फैसला