'रामायण' के सेट पर टला बड़ा हादसा, सेट के बाहर उठी लपटें, सुरक्षा पर उठे सवाल!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'रामायण' का पहला पार्ट रिलीज होने वाला है। इसी बीच अब 'रामायण' को को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'रामायण' के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है।

Ramayana
'रामायण' के सेट पर टला बड़ा हादसा

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के रिलीज का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। 'रामायण' का पहला पार्ट रिलीज होने वाला है। इसी बीच अब 'रामायण' को को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'रामायण' के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। 'रामायण' के सेट पर भयानक आग लग गई है। इस घटना की जानकारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी दी। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रामायण के सेट पर कैसे लगी आग?

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के सेट पर आग लगने की पुष्टि FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने की है। सोमवार को लगी आग की घटना को रामायण से जोड़ा गया क्योंकि 'इंडिया टुडे' के अनुसार, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग वाली जगह के बाहर एक टेंट में छोटी सी आग लग गई थी। हालांकि, आग को समय रहते काबू में कर लिया गया और इसे फैलने से रोक लिया गया. इस वजह से सेट पर मौजूद किसी भी शख्स को कोई खतरा नहीं हुआ।

कुछ दिन पहले पास की एक जगह पर आग लगने की घटना हुई थी

आग लगने की छोटी सी घटना के बारे में बात करते हुए, 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' के प्रेसिडेंट बी.एन. तिवारी ने बताया,'कुछ दिन पहले पास की एक जगह पर आग लगने की घटना हुई थी, जिसके बाद हमने सभी प्रोड्यूसर्स से संपर्क किया और उनसे कहा कि वे पक्का करें कि सुरक्षा के सही इंतजाम हों। हालांकि, लापरवाही के कारण सेट पर आग लगने की यह घटना हुई। अच्छी बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई और नुकसान भी कम हुआ। फिर भी, यह उनके और दूसरी फिल्म टीमों के लिए एक चेतावनी होनी चाहिए कि वे ज़्यादा सावधान रहें और ऐसे हादसों से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतें।'

रामायण के बारे में

भारत में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण 8 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका में नजर आएंगे। साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी। रवि दुबे राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। वहीं, अरुण गोविल फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे। अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाया था। अरुण गोविल का ये किरदार लोगों के मन में इस कदर बसा है कि आज भी लोग उन्हें श्री राम के रूप में ही जानते हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'रामायण' के सेट पर टला बड़ा हादसा, सेट के बाहर उठी लपटें, सुरक्षा पर उठे सवाल!