रामायण के मेकर्स ने फ्री की मार्केटिंग के लिए अपलोड किया था खराब VFX वाला वीडियो, कंटेंट क्रिएटर का दावा
Ramayana: कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया है कि ‘रामायण’ के मेकर्स ने फ्री की मार्केटिंग के लिए खराब वीएफएक्स वाला वीडियो अपलोड किया था।

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के सेट पर गए कंटेंट क्रिएटर ध्रुव परीक्षित ने चौंका देने वाले दावे किए हैं। ध्रुव ने ‘रामायण’ के क्रू मेंबर्स से बात की और दावा किया कि फिल्म के मेकर्स ने जानबूझकर रणबीर कपूर के 'राम' वाले टीजर में कमजोर वीएफएक्स का इस्तेमाल किया था। उन्होंने ये भी बताया कि मेकर्स ने ये सब इसलिए किया था ताकि सोशल मीडिया पर इस पर फिल्म के बारे में बात हो और उन्हें फ्री की मार्केटिंग मिल सके।
क्रिएटर का दावा
इस हफ्ते की शुरुआत में, 'रामायण' के मेकर्स ने फिल्म के सेट पर 'क्रिएटर्स डे' ऑर्गेनाइज किया था। मेकर्स ने कंटेंट क्रिएटर्स को बुलाया और ‘रामायण’ का सेट दिखाया। इतना ही नहीं, उनकी निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और अभिनेता यश व रणबीर कपूर से मुलाकात भी करवाई।
ध्रुव ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस
इस इवेंट में शामिल हुए ध्रुव ने पहले अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं और फिर बुधवार को अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए वीडियो पोस्ट किया। उनके एक वीडियो के कमेंट सेक्शन में किसी ने उनसे वीएफएक्स के बारे में पूछा।
ध्रुव ने क्या बताया?
कमेंट का जवाब देते हुए ध्रुव ने लिखा, 'हां, टीजर का वीएफएक्स अधूरा था। लेकिन उनके पास जो विजन है, मैं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। वहां मैंने जो सीन देखे, वो 'अवतार' के लेवल के थे। मैं बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कह रहा हूं, वे सच में कुछ मजेदार तैयार कर रहे हैं। रामायण के कैरेक्टर डिजाइन और उसकी दुनिया बेहद जादुई और असली लगती है।'
VFX आर्टिस्ट ने बताई पूरी कहानी
क्रिएटर ने आगे लिखा, 'मुझे उनके एक VFX आर्टिस्ट से भी बात करने का मौका मिला। उसने मुझे बताया कि मेकर्स ने जानबूझकर 'राम' की झलक का कमजोर वर्जन अपलोड किया था। उनके पास उन सीन्स के बेहतर वर्जन थे, फिर भी उन्होंने जानबूझकर खराब वर्जन रिलीज किए। क्यों? क्योंकि पूरे इंटरनेट पर होने वाली चर्चाएं और आलोचनाएं फ्री मार्केटिंग में बदल जाती हैं।'
क्रिएटर ने डिलीट किया कमेंट
हालांकि, गुरुवार तक ध्रुव ने अपने इस कमेंट को डिलीट कर दिया और उसकी जगह एक नया कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ‘VFX पे काम चल रहा है और काफी अच्छा काम हो रहा है। हमको कुछ इनकंप्लीट फुटेज भी दिखाए थे और मुझे विश्वास है कि वो कम्पलीट हो चुके हैं महीनों पहले ही। एंड भाई, कैरेक्टर डिजाइन्स!! वे बेहद खूबसूरत हैं! वे वाकई अद्भुत हैं। ये भारतीय परिवेश में एक बहुत ही खूबसूरत फैंटेसी वर्ल्ड की तरह है। ये एक शानदार थिएट्रिकल एक्सपीरियंस होने वाला है।’
क्या था ‘राम ग्लिम्प्स’?
इस साल की शुरुआत में, रामायण के मेकर्स ने फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया था, जिसे 'राम ग्लिम्प्स' नाम दिया गया था। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आए थे। जहां एक तरफ इस टीजर की तारीफ हुई, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने इसके वीएफएक्स की कड़ी आलोचना भी की थी। इसके बाद फिल्म की टीम ने दर्शकों को भरोसा दिलाया था कि फिल्म के रिलीज होने से पहले इन सभी कमियों को ठीक कर लिया जाएगा।
फिल्म के बारे में
'रामायण' में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे और सनी देओल लीड रोल में हैं। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 से पहले रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट उसके एक साल बाद सिनेमाघरों में आएगा।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

