रामायण का भोजपुरी ट्रेलर सोशल मीडिया पर मचा रहा बवाल, लोग बोले- भाई ये मजेदार है

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर रामायण ट्रेलर की भोजपुरी डबिंग वायरल हो रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों ने डिमांड की है कि इसको आधिकारिक रूप से भी रिलीज करना चाहिए। 

Ramayana Bhojpuri Trailer
सोशल मीडिया पर छाया रामायण का भोजपुरी ट्रेलर

रणबीर कपूर की रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म की चर्चा काफी जोरों पर है। इस बीच सोशल मीडिया पर रामायण का भोजपुरी डब ट्रेलर वायरल हो रहा है। ये एक फैन डब्ड ट्रेलर है जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर मेकर्स आधिकारिक रूप से फिल्म को भोजपुरी में रिलीज करते हैं तो 100 करोड़ तो यहीं से पक्के हैं।

ये भी पढ़ें: 1 एक्टर और 7 किरदार! रणबीर की 'रामायण' में दिखेगा 'महाभारत' के इस एक्टर का कमाल

आपने देखा रामायण का भोजपुरी ट्रेलर?

फिल्म का जो ट्रेलर वायरल हो रहा है उसमें फिल्म के किरदार भोजपुरी में बात करते सुनाई पड़ रहे हैं। ये वायरल ट्रेलर सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। इस ट्रेलर पर एक यूजर ने लिखा- भाई ये मजेदार है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- मैं रावण की आवाज में रवि किशन के ‘घर जाके सुत्ती बाबू’ डायलॉग का इंतजार कर रही हूं।

ये भी पढ़ें: रामायण के CGI का मजाक उड़ाने वालों को रणबीर कपूर ने दिया जवाब

लोग बोले- भोजपुरी में रिलीज हुई तो 100 करोड़ पक्के

वहीं, एक यूजर ने तो मेकर्स से डिमांड की इस फिल्म को आधिकारिक तौर पर भोजपुरी भाषा में रिलीज किया जाए। यूजर ने लिखा- रिलीज करना चाहिए। अगर सही से प्रमोट की गई तो यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ से 100 करोड़ तो कहीं नहीं गए।

रामायण ट्रेलर की भोजपुरी डबिंग देख क्या बोले लोग

भोजपुरी ट्रेलर देख खुश हुए लोग

एक ने कहा भाई किसी ने भोजपुरी में ट्रेलर डब कर दिया। मजा आ गया। एक ने लिखा- हंस जिम्मर और हॉलीवुड वीएफएक्स कूल है, लेकिन भोजपुरी में अगर बनी तभी सही मायनों में फिल्म गोल्बल होगी। एक यूजर बोला- रामायण का भोजपुरी ट्रेलर भाई नेक्सट लेवल है।

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे रणबीर, दीपिका से चल रही बात

फिल्म के बजट के बारे में क्या बोले थे यश?

रामायण की बात करें तो ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी। फिल्म के बजट की भी खूब चर्चा हो रही थी। जब लोगों ने सुना कि फिल्म का बजट 4000 करोड़ है तो हैरान रह गए, लेकिन हाल ही में रावण का किरदार निभाने वाले यश ने बताया कि लोगों को गलतफहमी है। 4000 करोड़ बजट दोनों पार्ट्स का है। इस बजट में फिल्म की रिलीज और प्रमोशन का खर्च भी शामिल है।

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

रामायण का पहला पार्ट इस साल रिलीज होगी। फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुलप्रीत, काजल अग्रवाल और सनी देओल जैसे कलाकार नजर आएंगे।बता दें, नितेश तिवारी की रामायण को हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया जाएगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडरामायण का भोजपुरी ट्रेलर सोशल मीडिया पर मचा रहा बवाल, लोग बोले- भाई ये मजेदार है