Ramayana Day 1: एडवांस में बिक चुकी हैं 12.60 लाख टिकटें, समझिए 'रामायण' की कमाई का गणित

लाइव हिन्दुस्तान
share

Ramayana Advance Booking Collection Day 1: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण पहले दिन कितनी कमाई कर चुकी है?

Ramayana Advance Booking
रणबीर कपूर की रामायण एडवांस बुकिंग से कितनी कर चुकी है कमाई?

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' सारी परीक्षाओं से गुजरने के बाद फाइनली 5 नवंबर को जनता के सुपुर्द होने जा रही है। जनता आज इस बात का फैसला कर देगी कि वो इसे रामानंद सागर की रामायण की तरह खुली बाहों से स्वीकार करेंगे, या फिर ओम राउत की 'आदिपुरुष' की तरह ठुकरा देंगे। बात माहौल की करें तो फिल्म को लेकर बज बहुत तगड़ा है। जमकर एडवांस बुकिंग की जा रही है और सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती 6 दिनों के लिए 115 करोड़ 78 लाख रुपये की कमाई फिल्म सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही कर चुकी है।

कितने करोड़ कमा चुकी हैं रामायण?

ब्लॉक सीटों के बगैर भी यह आंकड़ा 93 करोड़ 79 लाख रुपये हो जाता है। पहले दिन की कमाई ब्लॉक सीटों के साथ 45 करोड़ 81 लाख रुपये रही है और इसके बिना यह नंबर 39 करोड़ 61 लाख रुपये हो जाता है। फिल्म को सबसे ज्यादा बिजनेस बेंगलुरू से मिल रहा है, सिर्फ यहीं से यह मूवी 6 करोड़ 10 लाख रुपये का बिजनेस कर चुकी है। सिर्फ बुधवार को ही फिल्म खबर लिखे जाने तक 6 करोड़ 46 लाख रुपये कमा चुकी है। हालांकि रिलीज डेट पर माना जा रहा है कि फिल्म को शायद उतना क्रेजी रिस्पॉन्स न मिले।

अभी तक बिक चुकी हैं कितनी टिकटें?

हालांकि बावजूद इसके फिल्म पहले दिन बड़े आराम से 200 करोड़ की ओपनिंग वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में पा लेगी। जहां तक फिल्म की टिकटों की बुकिंग का सवाल है तो खबर लिखे जाने तक पहले दिन के लिए 12 लाख 60 हजार टिकटें बुक की जा चुकी हैं। फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा है कि सिर्फ पहले दिन इसके 25,886 शोज चलाए जाएंगे। ऑक्यूपेन्सी रेट जो कि बीच में 14 से 16% के बीच था। अब बढ़कर 21% पहुंच गया है। ब्लॉक सीटों के साथ 93 शोज हाउसफुल हो चुके हैं और 49 शोज की टिकटें पूरी तरह बिक गई हैं।

किस फॉरमैट से कितनी हुई है कमाई?

जहां तक भारत में फिल्म की कमाई के आंकड़ों की बात है तो 75% कमाई 'रामायण' के हिंदी वर्जन से हो रही है। रिलीज डेट के लिए 34.34 करोड़ रुपये की टिकटें हिंदी वर्जन के लिए बिकी हैं। जाहं स्टैंडर्ड 3D शोज से 27 करोड़ 26 लाख रुपये का बिजनेस एडवांस बुकिंग में हुआ है, वहीं 12 करोड़ 35 लाख रुपये की कमाई 2D वर्जन से हुई है। यह फिल्म की कुल कमाई का 13% बिजनेस है। जहां तक प्रीमियम वर्जन का सवाल है तो IMAX, 4DX, Dolby, ICE, EPIQ जैसे फॉरमैट सिर्फ 2% बिजनेस लाकर दे रहे हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडएडवांस में बिक चुकी हैं 12.60 लाख टिकटें, कितना हुआ 'रामायण' का Day 1 कलेक्शन?