Ramayana Release: रामायण का इंतजार खत्म! 5 प्वाइंट्स में समझें क्यों खास है रणबीर कपूर की फिल्म

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रणबीर कपूर की रामायण सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा थी। रणबीर की ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों से एक है। आइए 5 प्वाइंट्स में समझते हैं क्यों खास है रामायण। 

Ramayana Release
क्यों खास है रामायण

रणबीर कपूर की रामायण आज यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर चर्चा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित होने वाली है। फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म एक बड़ी हिट साबित होगी। फिल्म के ऐलान के बाद से ही जैसे-जैसे फिल्म को लेकर जानकारियां सामने आ रही थीं, ये बात साबित होती जा रही थी कि रणबीर कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। हम आपको फिल्म से जुड़ी पांच ऐसी बातें बता रहे हैं, जो इस फिल्म को खास बनाती हैं।

1.फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म की सोशल मीडिया पर हाइप की एक वजह तो इस फिल्म की स्टार कास्ट है। नितेश तिवारी ने एक से बढ़कर एक स्टार्स को फिल्म में कास्ट किया है। खासा बज रावण के अवतार में नजर आनेवाले यश के लिए है। यश की साउथ के साथ-साथ नॉर्थ इंडिया में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ये पहली बार है जब लोगों के चहीते यश भारत देश की सबसे पसंद की जानेवाली, लोगों के दिल से जुड़ी कहानी में नजर आएंगे। यश को रावण के रूप में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भी हैं। रणबीर कपूर भी पहली बार किसी पौराणिक कहानी में नजर आने वाले हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर रणबीर को फिर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। लेकिन यश के लिए आपको सोशल मीडिया पर ज्यादातर तारीफें ही मिलेंगी।

ये भी पढ़ें: रणबीर की 'रामायण' के शोर के बीच जानिए रामानंद सागर की 'रामायण' के 10 दिलचस्प किस्से

2. नितेश तिवारी का डायरेक्शन

नितेश तिवारी की गिनती बॉलीवुड के शानदार डायरेक्टर्स में होती है। उन्होंने दर्शकों को चिल्लर पार्टी, दंगल, भूतनाथ रिटर्न्स और छिछोरे जैसी फिल्में दी हैं। नितेश तिवारी की कहानी और कहानी के कहने के अंदाज की हमेशा ही सरहाना हुई है। अब नितेश तिवारी जह पर्दे पर राम और रावण की कहानी को लेकर आ रहे हैं तो फिल्म को लेकर बज बनना कोई हैरानी की बात नहीं है।

3. हांस जिमर और एआर रहमान का म्यूजिक

रामायण की कहानी के साथ-साथ फिल्म के म्यूजिक की भी काफी चर्चा है। इस फिल्म के म्यूजिक को दो ऑस्कर विनिंग कंपोजर्स- एआर रहमान और हांस जिमर, ने तैयार किया है। हांस जिमर और एआर रहमान, म्यूिजक की दुनिया के दो ऐसे नाम हैं जिनका काम दुनियाभर में राज करता है। एआर रहमान के बारे में तो आप भली-भांति जानते होंगे। आइए जानते हैं हांस जिमर के बारे में। हांस जिमर एक जर्मन फिल्म स्कोर कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं। रामायण से हांस जिमर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। हांस जिमर को 'द लायन किंग', 'इन्सेप्शन', 'ड्यून' और 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' जैसी कुछ हिट फिल्मों का साउंडट्रैक देने के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: रणबीर की रामायण से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हंस जिमर कौन हैं? जीत चुके हैं दो ऑस्कर

4. 100 देशों में रिलीज हो रही रामायण

रणबीर कपूर की रामायण केवल भारत में दी नहीं दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर की ये फिल्म 100 देशों में रिलीज हो रही है। दुनियाभर में ये फिल्म 59 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म को 40 भाषाओं में डब किया जाएगा।

रामायण

5. DNEG के विजुअल इफेक्ट्स

DNEG की गिनती दुनिया की सबसे बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और कंप्यूटर एनिमेशन बनाने वाली कंपनी में होती है। इस कंपनी की स्थापना 1998 में लंदन में 'डबल नेगेटिव' से हुई थी। DNEG ने द गारफील्ड मूवी (2024), निमोना (2023), द डार्क नाइट (2008), एवेंजर्स: एंडगेम (2019), फर्स्ट मैन (2018), ब्लेड रनर 2049 (2017), टेनेट (2020), ड्यून: पार्ट टू (2024) और ड्यून: पार्ट वन (2021) जैसी फिल्मों के वीएफएक्स और एनिमेशन तैयार किए हैं। अब रामायण में भी इस कंपनी का कमाल देखने को मिलेगा। लिस्ट में दी गई इन सभी फिल्मों की गिनती हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में होती है।

ये भी पढ़ें: रामायण में लक्ष्मण बने रवि दुबे को आते थे सुसाइड के ख्याल, छोड़ दिया था मुंबई, अब इतने करोड़ के हैं मालिक

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडरामायण का इंतजार खत्म! 5 प्वाइंट्स में समझें क्यों खास है रणबीर कपूर की फिल्म