
दिवाली पर रणबीर आलिया के नए घर में आएगी गणेश जी की खास मूर्ति, राम मंदिर से है कनेक्शन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस दिवाली अपने नए बंगले में शिफ्ट होंगे। रणबीर कपूर का ये नया बंगला 6 मंजिल का होगा। इस नए घर में रणबीर और आलिया भट्ट जो गणेश भगवान की मूर्ति लाएंगे उसका अयोध्या के राम मंदिर से खास कनेक्शन है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस साल की दिवाली बहुत खास रहने वाली है। इस साल दिवाली पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने नए बंगले में शिफ्ट होंगे। रणबीर और आलिया अपने साथ एक खास चीज लेकर जाएंगे। ये खास चीज कुछ और नहीं बल्कि भगवान गणेश की मूर्ति होगी। भगवान गणेश की इस मूर्ति का अयोध्या के राम मंदिर से एक खास कनेक्शन है। रणबीर और आलिया ने अयोध्या मंदिर के लिए राम भगवान की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार को अपने घर की मूर्ति बनाने के लिए संपर्क किया था।

रणबीर के घर आएगी भगवान गणेश की खास मूर्ति
स्टार ऑफ मैसूर की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया ने मूर्तिकार अरुण योगिराज को कॉन्टैक्ट किया था।अरुण वही मूर्तिकार हैं जिन्होंने अयोध्या के राम मंदिर के लिए भगवान राम की मूर्ति बनाई थी। अरुण ने मीडिया पोर्टल को बताया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने उनसे फोन पर बात की थी।
कौन बना रहा है मूर्ति
अरुण ने बताया, "दोनों आलिया और रणबीर, जिन्होंने मुझसे फोन पर बात की, उन्होंने अनुरोध किया है कि मैं उनके नए घर ने लिए भगवान गणेश की मू्र्ति बनाउं। मैं पिछले साल उनके घर की कंस्ट्रक्शन साइट पर गया था, ये समझने के लिए कि मूर्ति कहां स्थापित की जा सकती है।"
रणबीर कपूरव और आलिया भट्ट के नए घर में गणेश भगवान की जो नई मूर्ति बनी है वो केवल एक पत्थर से काटकर बनाई गई है। मूर्ति चार फीट ऊंची है। इस मूर्ति को ढाई फीट ऊंचे चबूतरे पर रखा है। चबूतरे पर संगीतकारों की नक्काशी की गई है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




