'मैं अपनी रोजी-रोटी दाऊद इब्राहिम की वजह से कमा रहा हूं', क्यों बोले राम गोपाल वर्मा
राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपनी एक किताब दाऊद इब्राहिम को डेडिकेट की थी। उन्होंने कहा कि पब्लिशर्स ने दाऊद का नाम हटा दिया। इसके बाज राम गोपाल वर्मा ने कहा कि उनकी रोजी-रोटी दाऊद की वजह से चल रही है।

1990 का दशक फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत खतरनाक था। ये वो दौर था जब फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे फोन कॉल आते थे, लोगों पर गोलियां चल जाती थीं और इंडस्ट्री में डर का माहौल रहता था। अब बॉलीवुड के इसी दौर को याद करते हुए फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने कहा कि उन्हें कभी भी अंडरवर्ल्ड से धमकी भरा कॉल नहीं आया। उन्होंने ये भी दावा किया कि गैंगस्टर्स को उनकी सत्या और कंपनी बहुत पसंद आई थीं।
दाऊद इब्राहिम के बारे में क्या बोले राम गोपाल वर्मा?
फिल्मफेयर से खास बातचीत में राम गोपाल वर्मा ने कहा कि उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी गन्स एंड थाईज को दाऊद इब्राहिम को डेडिकेट किया था, लेकिन पब्लिशर्स ने उसका नाम हटा दिया। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी किताब दाऊद इब्राहिम को डेडिकेट की थी, लेकिन पब्लिशर्स ने उसका नाम हटा दिया। अगर दाऊद इब्राहिम नहीं होता, मैं अपनी दो आईकॉनिक फिल्म- सत्या और कंपनी नहीं बना पाता। मैं कैसे उसे अपनी किताब ना डेडिकेट करता? मैं अपनी रोजी-रोटी उसकी वजह से कमा रहा हूं।”
राम गोपाल वर्मा बोले- उन्हें कभी नहीं आया अंडरवर्ल्ड से धमकीभरा कॉल
इसी बातचीत के दौरान राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया कि उन्हें अंडरवर्ल्ड की तरफ से कभी भी धमकीभरा कॉल नहीं आया। उन्होंने कहा, “मैं इकलौता ऐसा शख्स था जिसे कभी धमकी वाला कॉल नहीं आया, इसकी वजह थी कि उन्हें सत्या और कंपनी पसंद आई थी। वो मुझे परेशान करना चाहते थे। मैं एक तरह से उनका सोलमेट बन गया था।”
1998 में रिलीज हुई थी सत्या
सत्या की बात करें तो ये फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी। फिल्म को अनुराग कश्यप और सौरभ शुक्ला ने लिखा था। फिल्म में मनोज बाजपेयी (भीखू म्हात्रे), जे.डी. चक्रवर्ती (सत्या), उर्मिला मातोंडकर (विद्या), सौरभ शुक्ला (कल्लू मामा) और परेश रावल (इंस्पेक्टर खंडिलकर) जैसे कलाकार नजर आए थे। सत्या की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। इस फिल्म को आप सोनी लिव या अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
साल 2002 में रिलीज हुई थी कंपनी
राम गोपाल वर्मा की कंपनी की बात करें तो ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म अंडरवर्ल्ड की डी-कंपनी और दाऊद इब्राहिम-छोटा राजन के बीच विवाद पर आधारित थी। फिल्म को जयदीप साहनी ने लिखा था। इस फिल्म में जय देवगन (मलिक), विवेक ओबेरॉय (चंदू), मोहनलाल (आईपीएस श्रीनिवासन), मनीषा कोइराला (सरोजा), और अंतरा माली जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। फिल्म को आप जी5 या प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


