श्रीदेवी के बारे में पूछा तो राम गोपाल वर्मा बोले, मृत लोगों के बारे में सोचने के बजाय मैं…
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का कहना है कि वे श्रीदेवी समेत गुजर चुके अन्य लोगों को याद नहीं करते हैं। इसके बाद उन्होंने श्रीदेवी से हुई पहली मुलाकात का किस्सा भी बताया।

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को दंग कर देने वाला बयान दिया। उन्होंने क्या कहा ये जानने से पहले आपको ये बात पता होनी चाहिए कि एक वक्त ऐसा था जब राम गोपाल वर्मा, श्रीदेवी के पीछे दीवाने थे। उन्होंने कुछ ये बात पब्लिकली कही थी। वहीं अब उनके सुर कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं।
श्रीदेवी के बारे में ये क्या बोल गए राम गोपाल वर्मा?
श्रीदेवी की जयंती के मौके पर जब राम गोपाल वर्मा से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की फिल्में देखकर उनकी याद आती है? इस पर राम गोपाल वर्मा ने कहा, ‘नहीं! मैं उन लोगों के बारे में नहीं सोचता जिनकी डेथ हो गई है। जब उनकी मृत्यु हो जाती है तब वे मेरी जिंदगी से बाहर हो जाते हैं। मैं मृत लोगों के बारे में सोचने के बजाय अपनी जिंदगी पर ध्यान देना पसंद करूंगा।’
इस फिल्म पर है राम गोपाल वर्मा का ध्यान
उन्होंने आगे बताया कि इन दिनों उनका पूरा ध्यान इस वक्त उनकी आने फिल्म ‘पुलिस कम्पनी’ की शूटिंग पर है, जिसमें लीड रोल में हर्षवर्धन राणे हैं।
कैसे हुई थी राम गोपाल वर्मा और श्रीदेवी की पहली मुलाकात?
भले ही राम गोपाल वर्मा ने कहा कि वह गुजर चुके लोगों को याद नहीं करते, लेकिन उन्होंने चेन्नई में श्रीदेवी के घर पर हुई पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया है। उन्होंने, ‘मैं चेन्नई में उनके घर पर उन्हें साइन करने के लिए गया था। मैं उनकी मां के साथ लिविंग रूम में बैठा था और श्रीदेवी फ्लाइट पकड़ने के लिए पैकिंग कर रही थीं। बीच-बीच में कमरे में आ-जा रही थीं। जब भी वह कमरे में आतीं, तो ऐसा लगता जैसे ताजी हवा का झोंका आ गया हो। मैं चाहता हूं कि वह एक बार फिर धरती पर लौट आएं। बस एक बार। ताकि दुनिया को पता चल सके कि वह सचमुच इस दुनिया में थीं।’
श्रीदेवी के साथ तीन फिल्में कर चुके हैं राम गोपाल वर्मा
बता दें कि राम गोपाल वर्मा ने बतौर निर्देशक श्रीदेवी के साथ 'ग्रेट रॉबरी', 'गोविंदा गोविंदा' और 'हैरान' जैसी फिल्मों में काम किया है।
श्रीदेवी की बायोपिक
बता दें, 13 अगस्त को प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी पर आधारित धीरज यू कुमार की किताब ‘द एक्सप्रेस’ की घोषणा की थी। इस बायोग्राफी में राम गोपाल वर्मा ने भी अपना योगदान दिया है। वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान राम गोपाल वर्मा ने दावा किया कि किताब में उनका लिखा हुआ चैप्टर सबसे बेहतरीन है।


