गाजियाबाद सुसाइड: सोशल मीडिया बैन के खिलाफ RGV, बोले- ऐसा किया तो खड़ी होगी नई प्रॉब्लम

Feb 09, 2026 02:51 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया के साइड इफैक्ट्स और उसके इस्तेमाल से आ रहे दुष्परिणामों को लेकर एक नया नजरिया पेश किया है। राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर पूरी तरह बैन लगाए जाने के खिलाफ हैं।

गाजियाबाद सुसाइड: सोशल मीडिया बैन के खिलाफ RGV, बोले- ऐसा किया तो खड़ी होगी नई प्रॉब्लम

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के सुसाइड करने की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। अब इस मामले पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपने विचार रखे हैं। राम गोपाल वर्मा ने नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया को पूरी तरह बैन करने की बात कही है। राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया को एक तरह का जहर बताते हुए कहा है कि जैसे शराब और सिगरेट के लिए उम्र की सीमा तय है, उसी तरह सोशल मीडिया के लिए भी सख्त कानून बनाए जाने चाहिए। राम गोपाल वर्मा ने साफ कहा है कि यह सोचना बेवकूफी होगी कि सोशल मीडिया सिर्फ एक मनोरंजन का साधन है।

राम गोपाल वर्मा ने दिया नया नजरिया

लीजेंडरी फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर मौजूद खतरनाक कॉन्टेंट से बच्चों को बचाने की बात कहते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, 'बिना बैन वाले देशों में बच्चे लगातार यूट्यूब ट्यूटोरियल्स, रेड्डिट थ्रेड्स, टिकटॉक एक्सप्लेनर्स और उन ग्लोबल फोरम्स से टच में रहेंगे जो कोडिंग, भाषाएं, बिजनेस, साइंस और आम दुनिया में चल रही चीजों के बारे में किसी भी पारंपरिक क्लासरूम से ज्यादा तेजी से सिखाते हैं।' राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया के फायदे गिनाते हुए यह भी कहा कि इसे बच्चों की पहुंच में लाने के लिए कुछ चीजें तय करना बहुत जरूरी है, वरना इससे मिलने वाले फायदे नुकसान में बदलते देर नहीं लगेगी।

अगर अभी नहीं रोका तो और भयानक..

सोशल मीडिया के डार्क साइड पर बात करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा, '16 साल से कम उम्र के बच्चे मानसिक रूप से इतने मैच्योर नहीं होते कि वे सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग या वहां के माहौल को झेल सकें।' RGV ने कहा कि गाजियाबाद जैसी घटनाएं यह दिखाती हैं कि कैसे इंटरनेट का निगेटिव असर बच्चों को डिप्रेशन और सुसाइड जैसे खतरनाक रास्तों पर ले जा रहा है। डायरेक्टर वर्मा के मुताबिक, अगर इसे अभी नहीं रोका गया, तो यह स्थिति और भी भयानक हो सकती है।

बैन लगाया तो झेलने पड़ेंगे ये नुकसान

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया के दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कहा, 'ऐसे युग में जहां ऑनलाइन नॉलेज तेजी से बढ़ रही है, ये बैन उनके बचपन को बचाने की बजाए डिजिटल क्षेत्र में पिछड़ने वाली एक पीढ़ी को जन्म देंगे, जो विचारों, टैलेंट और मौकों की दुनियावी दौड़ में पिछड़ जाएगी। जो देश इंटरनेट की पहुंच खुली रखते हैं, वे प्रभावी रूप से अपने युवाओं को एक शक्तिशाली बढ़त दे रहे हैं।' राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया को पूरी तरह बैन करने की बजाए इसे रेग्युलेट करने की बात कही है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।