क्या 'सरकार 4' का हिस्सा होंगे अमिताभ बच्चन-अभिषेक, राम गोपाल वर्मा ने मूवी को लेकर किया बड़ा ऐलान

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

 राम गोपाल वर्मा की 'सरकार' सीरीज राजनीति और अपराध की सत्ता की उठा-पटक से प्रेरित थी। इसकी पहली किस्त यानी 'सरकार' साल 2005 में रिलीज हुई थी और अपनी जबरदस्त कहानी और दमदार एक्टिंग के लिए इसकी खूब तारीफ हुई थी।

क्या 'सरकार 4' का हिस्सा होंगे अमिताभ बच्चन-अभिषेक, राम गोपाल वर्मा ने मूवी को लेकर किया बड़ा ऐलान

साउथ के जाने माने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के चलते भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं, राम गोपाल अपनी अपनी कल्ट फिल्म 'सरकार' के लिए जाने जाते हैं। अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को इंटरनेट यूजर्स ने खूब पसंद किया और उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ की। इस फिल्म के तीनों पार्ट को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। ऐसे में हाल ही में राम गोपाल ने अपनी शानदार कल्ट फिल्म 'सरकार 4' का ऐलान किया। साथ ही फिल्म की कास्ट को लेकर भी बात किया है।

अमिताभ-अभिषेक हैं फिल्म का हिस्सा

राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में मिड-डे को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा, 'फिल्म 'सरकार 4' की स्क्रिप्टिंग पूरी हो चुकी है। मैं (2026 के मध्य) में इसकी शूटिंग शुरू करूंगा।' जाहिर है, 'सरकार' की मुख्य स्टारकास्ट , अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बिना इसकी कल्पना करना नामुमकिन है। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह पिता-पुत्र की जोड़ी चौथी फिल्म में वापसी करेगी, तो वर्मा ने कन्फर्म किया, 'अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, दोनों ही इस फिल्म का हिस्सा होंगे।'

'सरकार' फ्रेंचाइजी के बारे में

बता दें कि राम गोपाल वर्मा की 'सरकार' सीरीज राजनीति और अपराध की सत्ता की उठा-पटक से प्रेरित थी। इसकी पहली किस्त यानी 'सरकार' साल 2005 में रिलीज हुई थी और अपनी जबरदस्त कहानी और दमदार एक्टिंग के लिए इसकी खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने सुभाष नागरे का यादगार किरदार निभाया था। इसकी अगली कड़ी, 'सरकार राज' ने कहानी को आगे बढ़ाया और परिवार के असर और आपसी टकराव को और गहराई से दिखाया, जबकि 'सरकार 3' ने कहानी में नए मोड़ ला दिए।

अगले महीने से शुरू होगी 'सरकार 4' की शूटिंग?

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने हाल में रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के दिन बोलते हुए यह जानकारी दी। डायरेक्टर इस फेस्टिवल में अपनी कल्ट-क्लासिक फिल्म 'शिवा' की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए मौजूद थे। फिल्म के बारे में बात करते हुए, डायरेक्टर ने बताया कि इस फिल्म के पीछे क्या प्रेरणाएं थीं; उन्होंने कहा कि मशहूर फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग ने उनके विज़ुअल अप्रोच को प्रभावित किया था। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से, 'शिवा' के कुछ शॉट्स स्पीलबर्ग के शॉट लेने के स्टाइल से प्रेरित थे।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।