Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडram charan wife upasana reacts on backlash after her egg freezing comment here is wat she said
राम चरण की पत्नी उपासना ने 'एग फ्रीज करो' बयान पर ट्रोलिंग का दिया जवाब- 36 साल में पहला बच्चा हुआ…

राम चरण की पत्नी उपासना ने 'एग फ्रीज करो' बयान पर ट्रोलिंग का दिया जवाब- 36 साल में पहला बच्चा हुआ…

संक्षेप:

राम चरण की पत्नी उपासना ने एक इवेंट में बोला था कि महिलाओं को एग जरूर फ्रीज करवाने चाहिए। इसके बाद ट्रोलिंग शुरू हुई तो उन्होंने X पर लंबा नोट लिखा है और अपना पर्सनल एक्सपीरियंस भी बताया है।

Nov 20, 2025 09:57 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने अब अपने एग फ्रीजिंग वाले बयान पर हो रही ट्रोलिंग का जवाब दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लंबा नोट लिखकर बताया है कि वह एग फ्रीजिंग के लिए बोलकर अपने हॉस्पिटल्स (अपोलो) को प्रमोट नहीं कर रही थीं, बल्कि उन्होंने ये खुद कहीं और से किया था। उपासना ने लिखा है कि वह करियर और परिवार दोनों को बराबर अहमियत देती हैं। कब क्या करना है उन्होंने बस यह समय अपने हिसाब से चुना है, यह उनका प्रिविलेज नहीं बल्कि अधिकार है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उपासना ने लिखे लंबे नोट्स

उपासना ने सोशल मीडिया पर लिखा है, मैं खुश हूं कि मैंने एक हेल्दी डिबेट शुरू की और आप सभी के सम्मानजनक जवाब की शुक्रगुजार हूं। आप लोग जिस खुशी और प्रिविलेज की बात कर रहे हैं मैं इस पर अपनी राय रखूं तो साथ बन रहिएगा। उपासना ने अपने ट्वीट के साथ दो इमेज अटैच की हैं। इसके साथ लिखा है कि इसे चेक करना ना भूलें। इसमें कुछ जरूरी फैक्ट्स हैं जिनसे लोगों को सही कमेंट्स करने में मदद मिलेगी। और जो लोग भी यहां नौकरी देने वाले लग रहे हैं- कृपया वर्क प्लेस पर और महिलाओं को लाने की दिशा में काम करें।

क्या प्यार के लिए शादी करना गलत?

उपासना ने जो इमेज अटैच की है उसमें लिखा है, क्या किसी महिला का सोशल प्रेशर के आगे हार मानने के बजाये प्यार के लिए शादी करना गलत है? क्या यह गलत है कि जब तक उसे सही साथी ना मिल जाए, वह इंतजार करती रहे? क्या किसी महिला के लिए अपनी परिस्थितियों के हिसाब से बच्चा पैदा करना गलत है? क्या ये गलत है कि कोई महिला शादी और बच्चों के बारे में सोचने के बजाय अपने गोल सेट करे और अपने करियर पर फोकस करे।

अपोलो में नहीं करवाए एग फ्रीज

इसके बाद उपासना ने फैक्ट चेक हेडिंग से कुछ पॉइंट्स दिए हैं। उपासना लिखती हैं, मैंने प्यार और पार्टनर के साथ के लिए 27 साल की उम्र में शादी की- ये चुनाव अपनी शर्तों पर था। 29 साल में मैंने एग फ्रीज करवाने का फैसला लिया जो पर्सनल और हेल्थ रीजन्स की वजह सेथा। इस बारे में मैं हमेशा खुलकर बोलती और महिलाओं का उत्साह बढ़ाती रहूं कि अपने ऑप्शंस देखें ( बता दूं कि मैंने अपोलो में नहीं करवाया था)। मेरा पहला बच्चा 36 साल में हुआ और अब मैं 39 साल में जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हूं। अपनी पूरी जर्नी में मैंने अपने करियर और शादी को बराबर महत्व दिया, क्योंकि एक परिवार की परवरिश में खुशहाल शादी, स्थाई माहौल बहुत मायने रखता है। मेरे लिए शादी और करियर में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है- वे दोनों ही संपूर्ण जीवन के जरूरी पार्ट हैं। लेकिन मैंने टाइमलाइन को चुना, ये प्रिविलेज नहीं है, मेरा अधिकार है।

क्या बोलीं थीं उपासना

राम चरण की वाइफ उपासना जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट और अपोलो हॉस्पिटल चेन्स की स्थापना करने वाले डॉक्टर प्रताप सी रेड्डी की पोती हैं। आईआईटी हैदराबाद में एक सेशन के दौरान उन्होंने कहा था, 'महिलाओं के लिए सबसे बड़ा इंश्योरेंस एग फ्रीज करना है क्योंकि तब आप तय कर पाती हैं कि कब शादी करनी है और कब अपनी शर्तों पर बच्चे पैदा करने हैं और तब आप पैसों से मजबूत होती हैं।' उपासना के इस बयान पर कई तरह के रिएक्शंस आ रहे थे, जिसका उन्होंने जवाब दिया है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।