जाह्नवी कपूर के गलत कैमरा एंगल लेने से डायरेक्टर पर चिल्लाए थे राम चरण? लीक चैट में दावा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जाह्नवी कपूर और राम चरण की फिल्म पेद्दी हाल ही में रिलीज हुई है। लेकिन रिलीज होते ही फिल्म एक कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गई और अब ये कॉन्ट्रोवर्सी बढ़ती ही जा रही है।

जाह्नवी कपूर के गलत कैमरा एंगल लेने से डायरेक्टर पर चिल्लाए थे राम चरण? लीक चैट में दावा

जाह्नवी कपूर पिछले कुछ दिनों से राम चरण की फिल्म पेद्दी के अपने किरदार को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी में हैं। दरअसल, उनके किरदार को लेकर लोग गुस्सा हैं कि उन्हें ओवरसेक्शुअलाइज किया गया है। उनकी बॉडी को ओवरशो किया हुआ है। अब इस बीच एक चैट वायरल हो रही है और उसमें दावा किया जा रहा है कि जाह्नवी खुद इससे काफी दुखी थीं और उन्होंने यह भी लिखा कि राम चरण ने उनका सपोर्ट किया था।

क्या है लीक चैट का दावा

ये चैट सही है या नहीं, हालांकि इसकी हम पुष्टी नहीं करते हैं। लेकिन बता दें कि जो यह चैट वायरल हो रही है उसमें लिखा है कि जाह्नवी बोल रही हैं कि मैंने उन्हें बोला नौ वेस्ट और चेस्ट शॉट्स।

राम चरण ने किया था सपोर्ट

इसके बाद वह राम चरण की तारीफ करती हैं और लिखती हैं कि राम सर इतने स्वीट हैं कि वह उन पर चिल्लाए भी और कहा कि आप लोग ऐसे एंगल नहीं लोगे बार-बार। वह काफी नाराज हुए थे। वह इंडस्ट्री के बेस्ट मैन हैं।

चैट में आगे दावा किया है कि जाह्नवी ने लिखा कि मैंने भी इस पर कहा, लेकिन तुम जानते हो कि क्या होता है। वो कहते हैं क्लोज अप और कैमरा आपके क्लीवेज में रख देते हैं। आप किसी पर विश्वास ही नहीं कर सकते।

डायरेक्टर की सफाई

डायरेक्टर बुची बाबू सना ने इस मामले पर स्टेटमेंट जारी किया। उन्होंने एक्स(ट्विटर) पर लिखा, ‘एक फिल्ममेकर के तौर पर मैं विश्वास करता हूं कि सिनेमा को एंटरटेन करना चाहिए, इंस्पायर करना चाहिए और ऑडियंस से कनेक्ट करना चाहिए। इससे किसी को अनकम्फर्टेबल नहीं होना चाहिए या किसी को डिसरिस्पेक्टेड फील नहीं होना चाहिए। हमें पेद्दी के कुछ सीन को लेकर फीडबैक मिला है और हमने इसे सीरियसली लिया है। मैं हमेशा महिलाओं की रिस्पेक्ट करता हूं, ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन। हमारा कभी इरादा नहीं रहा कि किसी फीमेल किरदार की डिसरिस्पेक्ट करें। अगर फिल्म के किसी सीन ने आप सबकी भावनाओं को आहत पहुंचाया है तो मैं माफी मांगता हूं।’

हर महिला रिस्पेक्ट की हकदार

उन्होंने आगे फिर लिखा, ‘फीडबैक रिव्यू लेते हुए हमने डिसाइड किया कि हम कुछ पोर्शन में बदलाव करेंगे। सिनेमा, ऑडियंस के कनेक्शन के साथ सिनेमा आगे बढ़ती है। हर महिला रिस्पेक्ट की हकदार है। हम आगे भी उन स्ट्रॉन्ग किरदारों की कहानी बताएंगे और वैल्यूज का ध्यान रखेंगे। थैंक्यू सभी को जिन्होंने सच्चाई के साथ अपने व्यूज शेयर किए।’

वैसे अभी तक डायरेक्टली जाह्नवी का इस मामले पर रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन सबको उनका व्यू जानने का इंतजार है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।