Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRam Charan And Upasana Expecting Twins Couple To Welcome 2 New Members To Their Family
राम चरण के घर 1 नहीं बल्कि आएंगी 2 खुशियां, पत्नी उपासना देंगी जुड़वा बच्चों को जन्म

राम चरण के घर 1 नहीं बल्कि आएंगी 2 खुशियां, पत्नी उपासना देंगी जुड़वा बच्चों को जन्म

संक्षेप: राम चरण और उपासना के घर 1 नहीं बल्कि 2 बच्चे आने वाले हैं। उपासना इस बार ट्विन्स बच्चों को लेकर प्रेग्नेंट हैं। राम चरण की टीम ने भी इस बात को कन्फर्म कर दिया है।

Thu, 23 Oct 2025 11:50 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राम चरण और उपासना ने गुरुवार को ही अनाउंस किया कि वे दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस खबर को सुनकर सभी काफी खुश थे। हालांकि जब ये खबर वायरल होने लगी तो फिर कहा जाने लगा कि इस बार उपासना ट्विन्स बेबीज को लेकर प्रेग्नेंट हैं यानी दोनों के 2 बेबी आने वाले हैं। अब ये खबर पक्की हो गई है। राम चरण की टीम ने इसे कन्फर्म कर दिया है। इसके अलावा उपासना की मां ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसे कन्फर्म किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राम की टीम ने किया कन्फर्म

राम की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि ट्विन्स के साथ ये कपल अब परिवार में 2 नए मेंबर्स लेकर आने वाले हैं।

उपासना की मां ने भी कहा 2 बच्चे आएंगे

वहीं उपासना की मां ने लिखा, दिवाली इस बार डबल धमाका लेकर आई है क्योंकि मैं और अनिल अगले साल राम और उपासना के ट्विन्स बेबीज का वेलकम करने वाले हैं। जल्द मैं 5 बच्चों की नानी बन जाऊंगी।

वहीं उपासना ने अपने बेबी शॉवर का वीडियो शेयर कर लिखा था, ‘इस दिवाली डबल सेलिब्रेशन होगा, डबल प्यार और डबस आशीर्वाद के साथ।’

बता दें कि राम और उपासना ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी जिसके चर्चे काफी समय तक रहे थे। इसके बाद साल 2023 में दोनों बेटी के पैरेंट्स बने।

राम की प्रोफेशनल लाइफ

राम की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म पेड्डी में नजर आने वाली हैं। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें उनके साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू अहम किरदार में हैं।

पेड्डी साल 2026 में रिलीज होगी और इसे हिंदी समेत कई भाषा में डब किया जाएगा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।