रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाने पर रकुल प्रीत सिंह ने किया रिएक्ट, जानें- रणबीर-यश को लेकर क्या कहा
रकुल प्रीत सिंह फिल्म रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में रकुल को देख सभी हैरान हो गए थे। अब रकुल ने फिल्म और स्टार कास्ट को लेकर अपनी बात रखी है।

रामायण फिल्म रिलीज होने वाली है दिवाली पर। फिल्म का दूसरा ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब रकुल प्रीत सिंह जो फिल्म में शूपर्णखा का किरदार निभा रही हैं उन्होंने फिल्म और सभी स्टार कास्ट के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कैसे बेंगलुरु उनके लिए काफी खास है जहां दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ है।
रकुल के लिए बेंगलुरु क्यों है खास
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए रकुल ने कहा, ‘बेंगलुरु मेरे लिए काफी स्पेशल है। मेरी पहली फिल्म यहीं थी। उस समय मुझे यह भी नहीं पता था कि मैं सच में एक्टिंग करना चाहती हूं या नहीं इसलिए, मुझे इस जगह से बहुत प्यार मिला है तो मेरे लिए ये काफी स्पेशल है।’
रणबीर-यश और साई के लिए क्या बोलीं
रकुल ने डायरेक्टर नितेश तिवारी की भी तारीफ की और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की भी तारीफ की। रकुल ने कहा, ‘मेरे लिए इस विजन का पार्ट होना काफी अच्छा है। मैं रामायण का हिस्सा होने से काफी खुश हूं क्योंकि रामायण हम सबके काफी करीब है। तो बस इतना ही कह सकती हूं कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी को यह फिल्म पसंद आएगी और आप हमें ढेर सारा प्यार देंगे। इसके पीछे काफी मेहनत लगी है। साई, रणबीर, यश, सबने काफी अच्छा परफॉर्म किया है। थैंक्यू सो मच।’
रामायण की पूरी स्टार कास्ट
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर-राम, साई पल्लवी-सीता, यश-रावण, सनी देओल-हनुमान, रवि दुबे-लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, कुणाल कपूर समेत अन्य भी कई एक्टर्स हैं।
कब रिलीज होगी रामायण
रामायण के 2 पार्ट बने हैं। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर। फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है।
4000 करोड़ के बजट की फिल्म
रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित ने बताया था कि दोनों फिल्मों के पार्ट को मिलाकर इसका बजट 4000 करोड़ है।
रणबीर नहीं थे पहले फिल्म के लिए तैयार
रणबीर कपूर ने खुद बताया था कि पहले वह इस फिल्म को करने के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि उन्हें लगा था कि वह इस किरदार के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगे। लेकिन फिर राहा के जन्म के बाद रणबीर का माइंड बदला। उन्होंने कहा था कि ये उनकी लाइफ का प्यारा कोइन्सिडेंस था। अब वह इस किरदार के लिए एक्साइटेड थे।

