रकुल प्रीत सिंह के साथ अपनी शादी को जैकी भगनानी ने बताया सिचुएशनशिप, बोले- हम शादीशुदा तो हैं, लेकिन…

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है। हालांकि शादी के 2 साल बाद भी जैकी ने बताया कि दोनों का रिलेशन सिचुएशनशिप है।

रकुल प्रीत सिंह के साथ अपनी शादी को जैकी भगनानी ने बताया सिचुएशनशिप, बोले- हम शादीशुदा तो हैं, लेकिन…

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बॉलीवुड के पॉपुलर और परफेक्ट कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अब हाल ही में जैकी ने कहा कि उनके और रकुल के बीच शादी के बाद भी सिचुएशनशिप रिलेशन है। उन्होंने यह भी बताया कि जब रकुल के सामने उनकी किसी एक्स गर्लफ्रेंड का कॉल आता है तो वह झिझकते नहीं हैं बात करने में।

रकुल संग रिलेशनशिप पर बोले जैकी

जैकी ने जिंदाबाद के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘हमने एक-दूसरे से कहा कि हम 20-21 साल के नहीं हैं। हमने कई अप्स एंड डाउन्स देखे हैं। मैं हैप्पी पर्सन हूं और मैं नहीं चाहता कि कोई मेरी लाइफ का खालीपन भरे। अब मैं डिप्रेस हूं तो मेरी लाइफ में कोई भी आए मैं डिप्रेस ही रहूंगा। हम साथ में भी काफी खुश हैं।’

रकुल ने कहा कि वे एक-दूसरे की लाइफ में खाली जगह को भरते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि जैकी मुझे वेकेशन पर नहीं ले गए तो मैं बुरा मान जाऊंगी। मैं अपने-आप भी छुट्टी पर जा सकती हूं। मुझे लगता है कि इससे ज्यादा भी कई महत्वपूर्ण टॉपिक हैं जिसपर बात करना जरूरी है।

जैकी बोले हमारा रिलेशन है सिचुएशनशिप

इस दौरान जैकी ने यह भी कहा कि वह और रकुल मैरिड हैं, लेकिन वे अपने रिलेशनशिप को सिचुएशनशिप कहता हूं। वह बोले, रकुल और मैं मैरिड हैं, लेकिन हम सिचुएशनशिप में हैं। हालांकि हम हैं एक-दूसरे के ही। लेकिन सबसे जरूरी चीज यह है कि मैं रकुल से किसी भी मुद्दे पर बात कर सकता हूं।

जैकी ने फिर कहा कि अगर रकुल के सामने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड का कॉल आता है तो वह उनका फोन पिक करने में झिझकते नहीं हैं। वह अपनी पत्नी से कुछ छिपाते नहीं हैं।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया है और 21 फरवरी 2024 को दोनों ने शादी की। दोनों ने गोवा में प्राइवेट शादी की थी जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे। दोनों ने सिख और सिंधी रीति रिवाज से शादी की।

प्रोफेशनल लाइफ

दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जैकी ने वैसे तो बतौर एक्टर डेब्यू किया था, लेकिन कुछ फिल्में करने के बाद उनकी मूवीज नहीं चली तो वह प्रोड्यूसर बन गए। उन्होंने सरबजीत, वेलकम टू न्यूयॉर्क, कुली नंबर 1, बेवबॉटम, मिशन रंगबाज, गणपत और बड़े मियां छोटे मियां जैसी मूवीज प्रोड्यूस की हैं।

रकुल की अपकमिंग मूवी

वहीं रकुल की बात करें तो वह लास्ट साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म दे दे प्यार दे 2 में नजर आई थीं। अब वह पति, पत्नी और वो में नजर आएंगी आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी के साथ।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।