राखी सावंत बोलीं उर्वशी उन्हें करती हैं कॉपी, कहा- उसने मेरा मेकअप आर्टिस्ट ले लिया

Nov 27, 2025 11:52 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उर्वशी रौतेला उन्हें कॉपी करने की कोशिश करती हैं। राखी ने ये भी दावा किया कि उर्वशी ने उनके मेकअप आर्टिस्ट को भी ले लिया है। 

राखी सावंत बोलीं उर्वशी उन्हें करती हैं कॉपी, कहा- उसने मेरा मेकअप आर्टिस्ट ले लिया

राखी सावंत को उनकी अतरंगी हरकतों और बातों के लिए जाना जाता है। वो इंडस्ट्री में अपनी बातों को बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। कई मौकों पर राखी सावंत उर्वशी रौतेला को लेकर बात कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि उनकी तुलना उर्वशी रौतेला से न की जाए। अब एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा कि उर्वशी रौतेला उन्हें कॉपी करने की कोशिश करती हैं। उन्होंने उर्वशी रौतेला की सर्जरी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि उर्वशी कहती हैं कि उन्होंने सर्जरी नहीं करवाई है, लेकिन उनकी पहली की तस्वीरें और अब की फोजोज देखो।

राखी बोलीं- दीपिका से करो उनकी तुलना

नयनदीप रक्षित से खास बातचीत में राखी सावंत ने कहा कि उन्हें उर्वशी से कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन मैं क्यों उन लोगों से अपनी तुलना करवाउं। उन्होंने कहा कि उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से करो, करीना से करो। बड़ी-बड़ी अच्छी स्टाइलिश लोगों से उनकी तुलना करो।

उर्वशी को बताया फेंकू नंबर 1

इसके बाद राखी से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि उर्वशी अपने इंटरव्यूज में बहुत फेंकती हैं? इसपर राखी सावंत ने कहा, “वो फेंकू नंबर 1 है। मेरा ये ड्रेस इतने का है, अरे भाई, तुम्हारे सारे ड्रेस देखो। ऐसा लगता है कि सब चमकी-चमकी ड्रेस...लोखंडवाला से तुम लेकर आती हो।”

उर्वशी ने मेरा मेकअप आर्टिस्ट ले लिया

राखी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनकी कुछ ड्रेसेज बहुत प्यारी होती हैं। वो बहुत टैलेंटेड हैं। बहुत अच्छी डांसर हैं, बहुत खूबसूरत है। राखी ने कहा कि उर्वशी उन्हें ही कॉपी करती हैं। राखी ने कहा, “मेरा मेकअप…उर्वशी ने मेरे मेकअप आर्टिस्ट को ले लिया। जो राखी का मेकअप करता है, उनको मेकअप आर्टिस्ट ले लिया…रोहित…मेरे बालों का स्टाइल, मेरे कपड़ों का स्टाइल…भाई मैं ब्रैंड पहनती हूं। मैं ब्रैंड हूं।”

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।