ऐश्वर्या राय संग राखी सावंत ने की थी फिल्म, बताया क्यों कभी नहीं हुई रिलीज

Nov 09, 2025 01:17 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राखी सावंत ने कहा कि वो ऐश्वर्या राय बच्चन से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म की थी। हालांकि, वो फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। फिल्म नहीं रिलीज होने का कारण भी राखी सावंत ने बताया। 

ऐश्वर्या राय संग राखी सावंत ने की थी फिल्म, बताया क्यों कभी नहीं हुई रिलीज

बॉलीवुड की क्वीन राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में तमाम बातें कीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने छोटे-छोटे सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने बताया कि जब वो फ्लाइट में होती हैं तो भले ही अमीर लोग उन्हें देखकर मुंह बनाते हों, लेकिन उन्हें पानवाले, ऑटो वाले लोग मिलकर खुश होते हैं। राखी सावंत ने कहा कि कुछ अमीर लोग भी उन्हें जानते हैं। इसी दौरान राखी सावंत ने कहा कि वो मानती हैं कि वो ऐश्वर्या राय नहीं हैं, लेकिन वो ऐश्वर्या राय से कम भी नहीं हैं।

ऐश्वर्या के साथ राखी ने की थी फिल्म

बॉलीवुड बबल से खास बातचीत में राखी सावंत ने कहा कि ऐश्वर्या राय के साथ उन्होंने एक फिल्म की थी। उस फिल्म में सुनील शेट्टी भी थे। हालांकि, वो फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई। राखी सावंत ने फिल्म नहीं रिलीज होने का कारण भी बताया।

फिल्म में ऐश्वर्या और राखी के साथ नजर आते सुनील शेट्टी

राखी सावंत ने कहा, "मेरी और ऐश्वर्या राय की फिल्म साथ में है, लेकिन वो फिल्म रिलीज नहीं हुई…राधे श्याम सितारा। बहुत अच्छी फिल्म है। हमारा साथ में डांस-वांस है, आइटम सॉन्ग है। सुनील शेट्टी और ऐश्वर्या राय का डबल रोल।"

क्यों अभी तक नहीं रिलीज हो पाई राखी सावंत की फिल्म

राखी सावंत से जब पूछा गया कि वो फिल्म रिलीज क्यों नहीं हुई तो उन्होंने कहा कि उस प्रोड्यूसर की कोविड में डेथ हो गई। राखी सावंत ने कहा कि अगर वो फिल्म रिलीज होती तो उनका बड़ा नाम होता। इसके बाद राखी सावंत ने कि हालांकि उनका अभी भी बड़ा नाम है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।