Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRakhi Sawant says she has her temple in Pakistan log ghee ke diye se puja karte hain
राखी सावंत का दावा पाकिस्तान में है उनका मंदिर, बोलीं- घी के दीपक से होती है पूजा

राखी सावंत का दावा पाकिस्तान में है उनका मंदिर, बोलीं- घी के दीपक से होती है पूजा

संक्षेप:

राखी सावंत ने दावा किया है कि पाकिस्तान में उनका मंदिर है। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें वहां पूजते हैं। राखी सावंत ने बताया कि मंदिर में लोग उनकी घी के दीपक से पूजा करते हैं। 

Dec 06, 2025 12:13 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड में आइटम गर्ल के नाम से फेमस राखी सावंत उन चुनिंदा लोगों में से हैं जो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। सोशल मीडिया पर राखी अपने अनोखे अतरंगे बयानों की वजह से छाई रहती हैं। अब राखी सावंत ने एक पॉडकास्ट में दावा किया है कि पाकिस्तान में उनका मंदर है। राखी ने कहा कि पाकिस्तान में लोग उनकी पूजा करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्ल्ड फेमस हैं राखी सावंत

पारस छाबड़ा ने अपने पॉडकास्ट में कहा कि राखी सावंत वर्ल्ड फेमस हैं। इसपर राखी ने हामी भरी और कहा कि पाकिस्तान में तो उनके नाम का मंदिर है। लोग उनकी वहां पूजा करते हैं। राखी ने कहा कि वो इंडिया में रहकर वर्ल्डफेमस हैं।

पाकिस्तान में है राखी सावंत का मंदिर?

अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए राखी सावंत ने कहा, “पाकिस्तान में लोग मेरी पूजा करते हैं। पाकिस्तान में तो ज्यादा मस्जिद हैं, लेकिन पाकिस्तान में तो पाकिस्तानियों ने मेरा मंदिर बनाया है। मुझे देवी बनाकर पूजते हैं पाकिस्तान में।”

पारस ने दिया ये जवाब

राखी सावंत की बात सुनकर पारस छाबड़ा ने कहा कि ये बात सुनी-सुनी सी लग रही है। पारस ने कहा कि उर्वशी रौतेला ने भी ऐसा कुछ बोला था। राखी सावंत ने पारस की ये बात सुनकर मुंह बनाया और कहा कि नहीं-नहीं, रौतेला ने तो खुद ही बनाया होगा।

घी के दीपक से होती है राखी की पूजा

राखी ने कहा, “मैं पाकिस्तान थोड़े न गई हूं। तो मुझे कैसे पता…क्योंकि वहां के लोगों ने मुझे बोला है कि हमने आपका मंदिर बनाया है यहां। मैंने कहा, पाकिस्तान तो इस्लामिक देश है…उन लोगों ने कहा नमाज पढ़ने तो हम मस्जिद जाते हैं, लेकिन अगर कोई हमें कोई पसंद है जैसे शाहरुख, सलमान और हिरोइन में राखी सावंत। मुझे मंदिर में असली घी के दिए से पूजते हैं।”

राखी सावंत ने कहा कि उन्होंने उन लोगों से कहा कि सोचो अगर आप खबी पूज रहे हो और मैं प्रकट हो जाऊं तो? इसपर वो लोग कहते हैं कि ऐसा हो जाएगा तो मजा ही आ जाएगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।