
राखी सावंत बोलीं, ऊपर की पसलियां निकलवाकर कमर पतली करवा रहीं हिरोइनें, ये नया ट्रेंड है
राखी सावंत का कहना है कि एक नया फैशन चला है जिसमें एक्ट्रेसस पसली तुड़वाकर कमर पतली करवा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उर्वशी रौतेला जो सबको बोलती हैं कि वह नैचुरल ब्यूटी हैं, उनकी पुरानी तस्वीरें सबने देखी हैं।
राखी सावंत एक बार फिर से फॉर्म में हैं। वह दुबई से भारत लौट आई हैं और बिंदास बयान दे रही हैं। अब राखी ने उर्वशी रौतेला को लपेटे में लिया है। उर्वशी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी सुंदरता नैचुरल है, वह माउंटेन ब्यूटी हैं। इस पर राखी ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। राखी ने कमर पतली करवाने के लेटेस्ट ट्रेंड पर भी कमेंट किया। बोलीं कि लोग कमर के ऊपर की हड्डी तुड़वाकर ऐसा फिगर पा रहे हैं। इसी बहाने उन्होंने उर्वशी पर कमेंट किया कि फिर लोग उनकी तरह बोलते हैं, मैं पैदाइशी ऐसी हूं।

लोग हड्डियां तुड़वा रहे हैं
राखी सावंत बॉलीवुड बबल में इंटरव्यू दे रही थीं। वहां उन्होंने ट्रीटमेंट्स पर बात की गई। राखी बोलीं, 'बहुत सारे लोगों ने अपनी अंतड़ियों की हड्डियां तुड़वाकर कमर पतली कर ली। यह नई स्टाइल है, आपको पता है। ये ये चाइना, भूटान या एक बैंकॉक जाते हैं। अमेरिका जाते हैं कनाडा जाते हैं। कमर इतनी रहती है ना ऊपर की दो हड्डियां है ना, तुड़वा के कमर अंदर कर लेते हैं। ये स्टाइल है आजकल।'
उर्वशी पर किया कमेंट
राखी से पूछा गया कि लोग छिपाते क्यों हैं तो बोलीं, 'क्यों बोलें भाई, उनकी मस्त दाल-रोटी चल रही है। फिर उर्वशी की तरह लोग बोलते हैं, मैं तो पैदाइशी ऐसी हूं। उर्वशी हमने तुम्हारे पुराने फोटो देखे हैं बहन। सबके पुराने फोटो देखो। सर्जरी करो, नहीं करो, आपकी अपनी मर्जी है। आपकी बॉडी है। मुझे कुछ करवाना है तो करवाऊंगी, बॉलीवुड में सबने करवाया।' राखी बोलीं, मुझे ऊपर से नीचे तक सब प्लास्टिक बोलते हैं। इस दुनिया में साड़ी पहनाने वाले नहीं बल्कि उतारने वाले लोग हैं।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


