राखी सावंत ने इस पाक एक्ट्रेस को बताया हूर परी! जानिए क्यों बांध रहीं तारीफों के पुल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राखी सावंत ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की तारीफ में सोशल मीडिया पोस्ट किया है। लेकिन क्या आपको पता है कि हानिया कौन हैं?

Rakhi Sawant
राखी सावंत और हानिया आमिर का म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की तारीफ की है। वीडियो में राखी सावंत हानिया के सॉन्ग 'पाबलो' पर थिरकती नजर आ रही हैं और इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- लव यू सो मच हानिया आमिर। राखी सावंत की इस पोस्ट पर एक तरफ जहां लोग उन्हें हेट दे रहे हैं और पाकिस्तानी एक्ट्रेस के प्रति प्यार लुटाने के लिए उनसे नाराज हैं, वहीं दूसरी तरफ बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं है कि हानिया हैं कौन और क्यों राखी सावंत ने उनके लिए यह पोस्ट किया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

राखी सावंत ने की हानिया की तारीफ

दरअसल राखी सावंत ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के म्यूजिक वीडियो 'पाबलो' में कैमियो रोल प्ले किया है। भारत और पाकिस्तानी एक्ट्रेस के बीच यह कोलेबोरेशन चर्चा में है। राखी सावंत ने अपने और हानिया आमिर के काम को प्रमोट करते हुए पोस्ट किया है। यह गाना इसलिए भी खास है क्योंकि यह हानिया आमिर का पहला रैप ट्रैक है। जिसे लिखा और कंपोज भी उन्हीं ने किया है। लिरिक्स में में हानिया ने जो विरोध फेस किया उसके और उनके फेक होने की बातों को लाया है।

हानिया के रैप में राखी का कैमियो

हानिया ने अपने रैप सॉन्ग के लिरिक्स में उनकी बुराई करने वालों से कहा है कि उन्हें उनकी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने दें। वीडियो की आखिर में राखी सावंत की गेस्ट एंट्री होती है और वह एक मैसेज देते हुए उन्हें निगेटिविटी को इगनोर करने को कह रही हैं और बता रही हैं कि वह किस कदर खूबसूरत हैं। राखी सावंत ने कहा, "हानिया, माय जान, परेशान मत हो। समझो। टेंशन मत लो। तुम एक हूर हो। तुम्हारे चेहेरे पर रुहानी नूर है। वो सब तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं। जो डर गया, समझो मर गया।

कौन हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया?

अगर आप हानिया आमिर को नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि वह पाकिस्तान की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। हानिया कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हानिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में आई फिल्म 'जनान' के जरिए की थी और फिर 'तितली', 'विसाल', 'मेरे हमसफर' और 'कभी मैं कभी तुम' जैसी फिल्मों में नजर आईं। जहां तक हानिया के भारत के साथ संबंधों की बात है तो वह साल 2025 में दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'सरदार जी 3' में नजर आई थीं। उनके सबसे लेटेस्ट टीवी अपीयरेंस की बात करें तो हानिया 'मेरी जिंदगी है तू' में नजर आई थीं। भारतीय रैपर बादशाह के साथ भी हानिया का नाम जुड़ा है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडराखी ने इस पाक एक्ट्रेस को बताया हूर परी! जानिए क्यों बांध रहीं तारीफों के पुल