
उर्वशी रौतेला संग तुलना पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- दिमाग घुटने में है क्या?
राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में राखी सावंत उर्वसी रौतेला संग अपनी तुलना पर भड़कती नजर आ रही हैं वो कह रही हैं कि उनकी तुलना उर्वशी रौतेला से न की जाए। राखी उनके गाने दाबिडी दिबिडी का मजाक उड़ाती भी नजर आईं।
बॉलीवुड की सबसी चहेती आइटम गर्ल राखी सावंत इन दिनों अपने गाने जरूरत के प्रमोशन में बिजी है। गाने के प्रमोशन से जुड़ा एक वीडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में राखी सावंत अपनी तुलना उर्वशी रौतेला से होने पर भड़कती नजर आ रही हैं। वो कहती हैं कि उनकी तुलना उर्वशी रौतेला से न की जाए। उन्होंने उर्वशी रौतेला के गाने दाबिडी दिबिडी का भी मजाक उड़ाया।

राखी ने पहने 70 हजार के गहने
इस वीडियो में राखी सावंत लहंगा चोली और चमचमाती ज्वेलरी पहने नजर आईं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सिर पर जो ज्वेलरी पहनी है उसकी कीमत 50 करोड़ और उनके गले के हार की कीमत 20 करोड़ है। इसके बाद राखी सावंत ने कहा कि वो उर्वशी रौतेला की तरह झूठ नहीं बोलती हैं।
उर्वशी से तुलना पर भड़कीं राखी
जब पैप्स ने उनसे पूछा कि क्या वो उर्वशी को अपना कम्पटीशन मानती हैं? राखी सावंत चिढ़ गईं और भड़कते हुए बोलीं- आपका क्या दिमाग घुटने में है क्या? आप मेरी तुलना ब्रिटनी स्पीयर्स, जेनिफर लोपेज, शकीरा, पैरिस हिलटन और किम कार्दशियन से करें। आपको घिसापिटी बस एक ही नाम मिल जाता है।
गाने का उड़ाया मजाक
इसी वीडियो में राखी सावंत उर्वशी के गाने दाबिडी दिबिडी का मजाक उड़ाती नजर आईं। उन्होंने कहा कि दाबिडी दिबिडी उसका गाना था। वो गाना दाबिडी दाबिडी ही हो गया। राखी ये बोल ही रही होती हैं कि वेन्यू पर लाइट चली जाती है। राखी कहती हैं कि इतना मनहूस गाना था क्या कि नाम लेते ही लाइट चली गई। यहां क्लिक करके देखें राखी का वीडियो।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




