राकेश रोशन ने बांधे आदित्य धर की तारीफों के पुल, कहा- 'उन्हें किसी खतरे के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए'
'धुरंधर: द रिवेंज' का जादू फैंस के सिर पर चढ़ा नजर आ रहा है। ऐसे में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और शानदार कमाई कर रही है। जब से ये 'धुरंधर 2' रिलीज हुई है, तब से यह सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह चर्चा का विषय बने हुए हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं । रणवीर ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि इंडस्ट्री के पावर स्टार हैं। डायरेक्टर आदित्य धर ने एक बार फिर से थिएटर में बवाल काट दिया है। इस फिल्म के पहले पार्ट से ज्यादा अब इसकी अगली कड़ी 'धुरंधर: द रिवेंज' का जादू फैंस के सिर पर चढ़ा नजर आ रहा है। ऐसे में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और शानदार कमाई कर रही है। जब से ये 'धुरंधर 2' रिलीज हुई है, तब से यह सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्रिटिक्स और फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी इस पर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब राकेश रोशन भी जुड़ गए हैं। उन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ की है और इसे भारतीय सिनेमा के लिए 'गेम-चेंजर' बताया है।
'धुरंधर 2' को राकेश रोशन ने कहा मील का पत्थर
फेमस फिल्ममेकर राकेश रोशन ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ करते हुए एक्स (पहले Twitter) पर उसे एक ऐसा सिनेमाई मील का पत्थर बताया जो कहानी कहने के पारंपरिक तरीकों को चुनौती देता है। राकेश रोशन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'मैंने अभी-अभी आदित्य धर की ऐतिहासिक फिल्म 'धुरंधर' देखी है। यह हम सभी फिल्ममेकर्स के लिए एक याद दिलाती है कि हम रुकें और सिनेमा के ताने-बाने को उस नजरिए, जुनून और हिम्मत के साथ फिर से गढ़ें, जिसके साथ आदित्य ने 'धुरंधर' बनाई है।'
इसे एक खतरे के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए
राकेश रोशन ने आगे कहा कि इस फिल्म की इस जबरदस्त सफलता को एक खतरे के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'इसे एक खतरे के तौर पर नहीं, बल्कि कहानी कहने और मनोरंजन के क्षेत्र में एक स्वस्थ और बेहद जरूरी क्रांति के तौर पर देखा जाना चाहिए। अब समय आ गया था, और आदित्य धर ने उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर काम किया है! भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे और तुम्हें और ज्यादा ताकत मिले, आदित्य!'
धुरंधर के बारे में
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' गुरुवार, 19 मार्च को दुनिया भर में रिलीज हुई। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की शुरुआत बुधवार को काफी अच्छी रही; इसने सिर्फ पेड प्रीव्यू से ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ रुपये (नेट) और दुनिया भर में 75 करोड़ रुपये(ग्रॉस) की कमाई की। गुरुवार की शुरुआत में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


