Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRakesh Bedi was not going to play Jameel Jamali role in Dhurandhar
Dhurandhar: जमील जमाली के लिए राकेश बेदी नहीं थे फर्स्ट चॉइस? असल में यह था मेकर्स का प्लान!

Dhurandhar: जमील जमाली के लिए राकेश बेदी नहीं थे फर्स्ट चॉइस? असल में यह था मेकर्स का प्लान!

संक्षेप:

राकेश बेदी को नहीं मिलने वाला था जमील जमाली का रोल। मेकर्स को सुझाव दिया गया था कि वो किसी बड़े और मशहूर एक्टर को इस रोल में हायर करें। राकेश ने बताया कि डायरेक्टर आदित्य अपनी चॉइस पर अड़े हुए थे।

Dec 14, 2025 11:02 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट हो गई है। फिल्म का हर किरदार आपके जेहन पर एक अलग ही छाप छोड़ता है। ऐसा ही एक किरदार है जमील जमाली का। फिल्म में यह रोल एक्टर राकेश बेदी ने निभाया है। जमील एक चालाक राजनेता है जो जरूरत पड़ने पर बहुत शातिर दिमाग चलाता और जरूरत पड़ने पर बहुत हमदर्दी भरा रवैया भी दिखा देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में यह रोल पहले राकेश बेदी को नहीं मिलने वाला था? मेकर्स को सुझाव दिया गया था कि वो इस रोल में किसी बड़े एक्टर को कास्ट करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राकेश को नहीं मिलने वाला था रोल

राकेश बेदी ने पिंकविला के साथ बातचीत में बताया कि डायरेक्टर को सुझाव दिया गया कि इस रोल में किसी बड़े और मशहूर एक्टर को लिया जाए, लेकिन वो इस बात पर अड़े रहे कि यह रोल राकेश ही करेगा। बेदी ने बताया, "उनसे यह कहा गया था कि मेरे रोल (जमील जमाली) के लिए राकेश बेदी को मत लो। किसी बहुत बड़े मशहूर एक्टर को कास्ट करो।" राकेश बेदी ने बताया कि उन्हें पार्ट 1 में दर्शकों ने जितना बुरा इंसान देखा है, वो उससे कहीं ज्यादा बुरे फिल्म में हैं। लेकिन उसकी झलक दर्शकों को पार्ट-2 में देखने को मिलेगी। राकेश बेदी ने बताया, “फिल्म में जितना कमीना और हरामी आपने मुझे देखा है, मैं उससे कहीं ज्यादा हूं।”

ये भी पढ़ें:क्या है मिस्टर परफेक्शनिस्ट का सीक्रेट? बताया था कैसे चुनते हैं अपनी फिल्में

'राकेश बेदी तू कमीना नंबर 1 है'

राकेश ने बताया कि उन्हें कहा गया, "राकेश बेदी तू कमीना नंबर 1 है।" राकेश ने बातचीत के दौरान बताया, "मैंने क्यों सारी उम्र कॉमेडी की? क्योंकि मुझे कोई हीरो का रोल देगा ही नहीं। मुझे लगेगा कि यार इतना अच्छा रोल था उसको दे दिया यार। मैं कितना काबिल हूं लेकिन मुझे दिया ही नहीं। मुझे इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता है कि जब तारीफ हो रही है तो पागल हो जाऊं और मेरा दिमाग खराब हो जाए।"

कैसे हैं रणवीर और अक्षय खन्ना?

राकेश बेदी ने फिल्म में अक्षय खन्ना के काम के बारे में भी बताया और कहा कि अक्षय खन्ना जब सेट पर होते हैं तो कहीं कोने में बैठे अपने अलग से बैठते हैं वो। उस आदमी में हिम्मत रही है हमेशा अलग तरह के रोल करने की। राकेश बेदी ने रणवीर सिंह के बारे में भी बताया और कहा, "मैं रणवीर सिंह का बहुत बहुत बड़ा फैन हूं। राकेश बेदी ने वर्तमान में फिल्मों के हालातों पर बाद करते हुए कहा कि आज एक वीकेंड के बिजनेस को हम लोग फिल्म का बिजनेस समझ लेते हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।