Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडrakesh bedi reveals what dhurandhar director aditya dhar is doing amitds success of his film
राकेश बेदी ने बताया धुरंधर की सफलता के बीच क्या कर रहे हैं डायरेक्टर आदित्य धर, नहीं दे रहे इंटरव्यूज

राकेश बेदी ने बताया धुरंधर की सफलता के बीच क्या कर रहे हैं डायरेक्टर आदित्य धर, नहीं दे रहे इंटरव्यूज

संक्षेप:

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की धुरंधर बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर इस समय लाइम लाइट से दूर है। इस बारे में एक्टर राकेश बेदी ने बात की। उन्होंने  बताया कि फिल्म की सफलता के बीच आखिर डायरेक्टर आदित्य कहां गायब हैं।

Dec 13, 2025 09:17 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के किरदार, एक्टर्स की परफॉरमेंस वायरल हो रही है। इस बीच डायरेक्टर आदित्य धर लाइम लाइट से गायब हैं। डायरेक्टर के गायब होने के बारे में फिल्म एक्टर राकेश बेदी ने बात की। राकेश बेदी ने बताया कि फिल्म की सफलता के बीच डायरेक्टर आदित्य कहां हैं और क्या कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आदित्य ने पूरा किया अपना वादा

राकेश बेदी ने एक इंटरव्यू में आदित्य धर की सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव की खुलकर तारीफ की है। राकेश बेदी ने बताया कि उरी में सिर्फ एक सीन करने के बाद आदित्य धर ने उनसे वादा किया था कि वह भविष्य में उन्हें एक मजबूत किरदार देंगे। उस वक्त उन्हें खुद यकीन नहीं था कि ऐसा होगा, लेकिन धुरंधर में आदित्य ने उन्हें पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का अहम रोल ऑफर किया। राकेश बेदी के मुताबिक, आदित्य धर अपने शब्दों पर पूरी तरह खरे उतरते हैं। उन्होंने कहा, “आदित्य अलग किस्म के इंसान हैं। वह जो कहते हैं, वही करते हैं। उनके अंदर गहरी सोच है, संस्कार हैं और एक मजबूत वैल्यू सिस्टम है। वह बिल्कुल भी दिखावटी नहीं हैं।”

ये भी पढ़ें:अपने इस एक्टर दोस्त के शव के पास रहे थे शत्रुघ्न, अमिताभ ने दिया था कंधा

ये काम कर रहे हैं आदित्य धर

राकेश बेदी ने आगे कहा कि इस साल धुरंधर इतनी बड़ी हिट साबित हुई है और यह तो अभी सिर्फ शुरुआत है। फिल्म का एक ही हिस्सा रिलीज हुआ है, दूसरा अभी बाकी है। इसके बावजूद आदित्य न तो इंटरव्यू दे रहे हैं और न ही अपनी कामयाबी का ढिंढोरा पीट रहे हैं। राकेश बेदी ने बताया कि आदित्य बस घर जाकर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं और उन्हें यह कहने का शौक नहीं है कि उन्होंने क्या हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें:एक ऐसा गाना जिसे पाकिस्तान से लेकर भारत के 8 सिंगर्स ने तीन अलग फिल्मों में गाया

ब्लॉकबस्टर की राह पर धुरंधर

धुरंधर की बात करें तो यह दो भागों में बनने वाली स्पाई एक्शन थ्रिलर का पहला हिस्सा है। फिल्म की कहानी भारत से जुड़े कई असली घटनाओं से इंस्पायर्ड है। फिल्म में संसद हमला, 2008 मुंबई आतंकी हमला जैसी घटनाएं दिखाई गई हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर। माधवन और संजय दत्त जैसे एक्टर्स ने शानदार काम किया। फिल्म ने सिर्फ एक हफ्ते में 200 करोड़ के पार कमाई कर ली है।

ये भी पढ़ें:किशोर-मधुबाला की फिल्म से कॉपी था अमिताभ बच्चन पर फिल्माया शोले का ये सीन
Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।