
धुरंधर में दिखाई हिंसा का राकेश बेदी ने किया बचाव, बोले- राम ने रावण को बिना किसी…
Dhurandhar Success: रणवीर सिंह की धुरंधर की सफलता देखकर हर कोई हैरान है। अब राकेश बेदी ने फिल्म की सफलता को लेकर बात की है। साथ ही, उन्होंने मजाक में धुरंधर के सीक्वल का हिंट दिया है।
रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस फिल्म में राकेश बेदी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। राकेश बेदी ने फिल्म में पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का किरदार निभाया है। अब राकेश बेदी ने फिल्म की सफता, हिंसा और फिल्म के सीक्वल को लेकर बात की है। राकेश बेदी ने ये भी बताया कि उन्हें ये रोल कैसे मिला।
क्यों सफल रही धुरंधर?
हिंदुस्तान टाइम्स से फिल्म की सफलता को लेकर बात करते हुए राकेश बेदी ने कहा, “हर फिल्म अपनी किस्मत के साथ आती है और फिल्म की सफलता के बहुत कारण हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने लोगों की साइकी से अच्छी तरह खेला है, रिलीज से पहले बिना ज्यादा प्रमोशन किए। ये अच्छी तरीका था जो सफल रहा क्योंकि दर्शकों के बीच जानने की इच्छा बनी रही।”
जमील का रोल कैसे मिला?
फिल्म में रोल मिलने को लेकर राकेश बेदी ने कहा, “आदित्य ने मुझे पिछले साल कॉल किया था जमील का रोल ऑफर करने के लिए। उन्होंने कहा कि धुरंधर सीक्वल में जमील का रोल और भी खराब होने वाला है, और इसने मुझे 100 प्रतिशत कुछ और करने का मौका दिया। मैं सातवें आसमान पर हूं।”
धुरंधर 2 को लेकर क्या बोले?
धुरंधर के सीक्वल को लेकर राकेश बेदी बोले- रहमान डकैत (अक्षय) और अन्य बड़े राजनेताओं के कड़े विरोध के बावजूद, आपने देखा है कि जमील किस तरह हमजा को सत्ता की बागडोर सौंपने में कामयाब रहा। हालांकि, अब जब उसे पता चल गया है कि हमजा उसकी मर्जी के मुताबिक काम कर रहा है, तो वे शायद उसे अपने इशारे पर नचाएगा... मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं बताऊंगा।
फिल्म में दिखाई हिंसा का किया बचाव
फिल्म में बहुत भयंकर हिंसा दिखाई गई है। उस हिंसा की आलोचना भी हो रही है। अब राकेश बेदी ने आलोचनाओं को देखते हुए फिल्म में दिखाई गई हिंसा का बचाव किया है। उन्होंने कहा, "क्या राम ने बिना किसी हिंसा के रावण को मारा था? अब एक खतरनाक विलेन है, और लोग उससे भयभीत है, जाहिर है, दोनों तरफ हिंसा होगी। आप कहानी सुना नहीं रहे हैं, उसे दिखा रहे हैं। अगर आप इसे वास्तविक घटनाओं पर आधारित कह रहे हैं, तो यह एक दिन में खत्म नहीं हो सकता।”

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




