धुरंधर की स्क्रिप्ट प्रधान मंत्री ऑफिस से लिखकर आई? राकेश बेदी बोले- पीएमओ में कौनसा ऐसा आदमी...
राकेश बेदी ने धुरंधर में जमील जमाली के किरदार से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। अब राकेश ने फिल्म को लेकर बात की और बताया कि कैसे इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर लोगों के मन में कई सवाल थे।

राकेश बेदी को फिल्म धुरंधर में काफी पसंद किया गया है। उनकी परफॉर्मेंस की तो सोशल मीडिया पर भी दर्शक तारीफ करते नहीं थके हैं। यहां तक कि उनके डायलॉग के मीम भी खूब वायरल हुए हैं। फिल्म में राकेश ने जमील जमाली का किरदार निभाया है। राकेश से हाल ही में पूछा गया कि क्या आदित्य धर ने उन्हें फिल्म का सस्पेंस पहले बता दिया था तो जानें उन्होंने क्या कहा।
जब राकेश ने आदित्य को दी थी एक सलाह
राकेश ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ पहली इंटरैक्शन के बारे में बात करते हुए न्यूज 18 से कहा, 'पता तो था, लेकिन जब मुझे नरेट किया गया, वन लाइन सुनाई आदित्य धर ने....उसके बाद मुझे बाउंड स्क्रिप्ट भेजी। जब मैंने 2-3 बार पढ़ी, पढ़ने के बाद मुझे एहसास हुआ कि ये बड़ी टेन्स फिल्म है, टेन्स ही नहीं इन्टेन्स भी है। फिर मुझे लगा, एक एक्टर के तौर पर क्योंकि मैंने ज्यादा ह्यूमर वाले किरदार किए हैं तो आदित्य को कहा कि मुझे ऐसे पॉकेट्स नजर आ रहे हैं जहां पर हम थोड़ा सा ह्यूमर एड कर सकते हैं तो मैं थोड़ी कोशिश करूं? उन्होंने कहा, राकेश जी ऐसा कहना मुश्किल है, लेकिन आगे देखते हैं क्या होता है। अब करते-करते जैसे आएगा।
आदित्य को आया मजा
राकेश ने आगे बताया, ‘शुरू-शुरू में वह तैयार नहीं थे पर बाद में उनको भी मजा आने लगा और मुझे भी मजा आने लगा।’
लोगों ने कहा स्क्रिप्ट पीएमओ से आई है
राकेश ने आगे कहा कि जब फिल्म हिट हुई तो लोगों ने कहा कि धुरंधर की स्क्रिप्ट जो है वो पीएमओ से लिखकर आई है। मैंने कहा बताओ पीएमओ में कौनसा ऐसा आदमी है जो ये लाइन लिख सकता है। ऐसा सोच भी नहीं सकता कोई।
इस लाइन को राकेश ने खुद जोड़ा
उनसे पूछा गया कि फिल्म में ऐसा कोई इंसिडेंट है जहां आपने अपना ह्यूमर ऐड किया हो तो उन्होंने अपने फेमस डायलॉग को लेकर कहा- आपके बटऑक्स बहुत गोरे हैं। इस लाइन को बतक को देखते हुए कहा गया था जो ना सिर्फ सेट पर मौजूद क्रू बल्कि दर्शकों के लिए भी यादगार बन गया।
बता दें कि धुरंधर का पहला पार्ट पिछले साल 2025 में रिलीज हुई थी। वहीं दूसरा पार्ट इसी साल मार्च में रिलीज हुआ। दोनों फिल्मों को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इतना ही नहीं धुरंधर 2 तो भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंदौर, सारा अर्जुन थे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


